कोरोना के इलाज में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन कारगर

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के हाई-रिस्क वाले मामलों में इलाज के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन इस्तेमाल की जा सकती है। यह सुझाव इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की ओर से कोरोना वायरस के लिए बनाई गई नेशनल टास्क फोर्स ने दिया है। यह दवा मुख्य रूप से मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होती है। ये दवा उन हेल्थकेयर वर्कर्स को दी जा सकती है जो संदिग्ध या कन्फर्म कोरोना वायरस 19 मामलों की सेवा में लगे हैं। इसके अलावा लैब में कन्फर्म मामलों के परिजनों को भी यह दवा देने की सलाह दी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसी दवा का नाम सुझाया था। यह दवा मलेरिया के इलाज में काम आती है। कोरोना वायरस का एंटीडोट अब तक नहीं खोजा जा रहा है। इसी बीच, कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन कोरोना वायरस के इलाज में मददगार हो सकती है। विभिन्न रिसर्च, रिपोट्र्स में क्लोरोक्वीन फॉस्फेट व हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन सल्फेट को कोरोना के इलाज में मददगार पाया गया है। अमेरिका में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यह दवा इम्पोर्ट कर रहा है। चीन के हेल्थ डिपार्टमेंट ने भी बीते माह कहा था कि क्लोरोक्वीन फॉस्फेट के इस्तेमाल से अच्छे नतीजे मिले हैं।

Related Posts

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

नागपुर (महाराष्ट्र)। दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की गई हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने यह कार्रवाई की है। एनसीबी ने डीप हेल्थकेयर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड…

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

समस्तीपुर (बिहार)। मेडिकल स्टोर में अनियमितता मिलने पर छह दवाओं की बिक्री रोकी है। गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए औषधि नियंत्रण विभाग जांच अभियान चला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 1 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 13 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 15 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 15 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की