मास्क-सेनेटाइजर महंगे बेचने पर दो दवा दुकानें सील, दो के खिलाफ एफआइआर

लुधियाना। हैंड सेनेटाइजर और मास्क की कीमतें तय किए जाने के बावजूद शहर के कुछ केमिस्ट मुनाफा कमाने के लिए तय रेट से अधिक दाम पर हैंड सेनेटाइजर और मास्क बेच रहे हैं। ड्रग विभाग की टीम ने ऐसे ही दो केमिस्टों को पकड़ा है। इसके अलावा ड्रग विभाग ने डीएमसी, जमालपुर, सिविल लाइन सहित कई दवा दुकानों में जाकर चेकिंग की। साथ ही दो दवा दुकानें सील की गई हैं। जोनल लाइसेंस अथॉरिटी, लुधियाना कुलविंदर सिंह ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर राहों रोड स्थित भाटिया मेडिकल हाल पर भेजा। वहां ग्राहक ने दवा विक्रेता से हैंड सेनेटाइजर की सौ एमएल की बोतल मांगी। विक्रेता ने ग्राहक से सौ रुपये वसूले जबकि सरकार ने सौ एमएल सेनेटाइजर की कीमत पचास रुपये रखी है। इस पर टीम ने उसी वक्त टिब्बा पुलिस स्टेशन के एसएचओ को सूचित किया। इस एक्ट के अंतर्गत हैंड सेनेटाइजर को कब्जे में लिया। इसके बाद टीम ने फोर्टिस अस्पताल के बाहर स्थित सिटी केयर फार्मेसी में एक और व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा। यहां भी विक्रेता ने ग्राहक को मास्क व सेनेटाइजर निर्धारित रेट से कई गुणा अधिक मूल्य पर बेचा। विभाग ने दोनों केमिस्टों के खिलाफ टिब्बा रोड पुलिस स्टेशन और फोकल प्वाइंट पुलिस स्टेशन के एसएचओ को ओवर चार्जिग का केस बनाकर एफआइआर दर्ज करने के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों केमिस्ट संचालकों सिटी केयर के जसवंत सिंह और भाटिया मेडिकल हाल के महिंदर भाटिया पर अंडर सेक्शन-7 इसी एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज कर दी। उधर, ड्रग विभाग की टीम ने दो दवा दुकानें भी सील की हैं। ड्रग इंस्पेक्टर रूपिंदर कौर ने बताया कि उनकी टीम ने जमालपुर स्थित दवा दुकानों पर भी चेकिंग की। इस दौरान कालड़ा मेडिकल हाल और करतार मेडिकल हाल में निर्धारित रेट से अधिक मूल्य पर हैंड सेनेटाइजर बेचे जा रहे थे। 500 एमएल हैंड सेनेटाइजर की बोतल 600 रुपये में बेची जा रही थी जबकि इसकी कीमत 250 रुपये रखी गई है। ऐसे में दोनों दुकानों को सील कर दिया गया और विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 16 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़