फार्मा कंपनियों को मिली कर्मचारी लाने की परमिशन

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। प्रदेश के फार्मा उद्योगों में काम करने वाले प्रदेश व अन्य राज्यों के कर्मचारियों को अब वापस काम पर लौटना होगा। प्रदेश सरकार ने फार्मा कंपनियों के कर्मचारियों को एक बार बद्दी पहुंचने की परमिशन दी है। उन्हें लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था उद्योग ही करेंगे। दरअसल, देश दवाओं के संकट से जूझ रहा है, जिसके कारण अब सरकार ने कफ्र्यू में भी कंपनियों को कर्मियों को वापस काम पर बुलाने की अनुमति दी है। कफ्र्यू के दौरान फार्मा उद्योगों में दवाओं का उत्पादन 80 फीसद तक गिर गया था। जीवनरक्षक दवाओं की कमी से जूझ रही फार्मा कंपनियों ने भी प्रदेश सरकार के सामने हाथ खड़े कर दिए थे।
डीसी सोलन केसी चमन ने कहा कि जो उद्योग आवेदन करेंगे, उन्हें इसकी अनुमति दी जाएगी। जिला प्रशासन से अनुमति लेने के बाद अपने कर्मियों को वापस काम पर बुला सकते हैं। यह अनुमति कर्मी को केवल एक बार बद्दी तक लाने की ही होगी। यही आदेश कंपनी के प्रबंधक पर भी लागू होंगे। कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच होगी। वर्क प्लेस के आसपास ठहरने की व्यवस्था करनी होगी। इसके साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। फार्मा उद्योग बद्दी के डिप्टी डायरेक्टर उद्योग विभाग के पास भी आवेदन कर सकते हैं। डिप्टी ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि कुछ दवा उत्पादकों को कर्मी वापस काम पर बुलाने की अनुमति मिली है।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 3 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 5 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 5 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 7 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 14 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए