कोरोना दवा की उत्पादन क्षमता में 50 फीसद बढ़ोतरी की मिली इजाजत

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए संभावित दवाइयों की उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी के लिए सरकार ने दवा इकाइयों को पर्यावरण नियमों की मंजूरी में ढील दे दी है। इसकी मदद से वे अपनी उत्पादन क्षमता को 50 फीसद तक बढ़ा सकेंगे। उधर, दवा निर्माताओं का कहना है कि इस प्रकार की छूट हर प्रकार के दवा उत्पादन के लिए मिलनी चाहिए ताकि दवा उत्पादन के मामले में चीन पर निर्भरता कम हो जाए।
गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से भारतीय दवा निर्माता अपनी क्षमता में बढ़ोतरी के लिए पर्यावरण मंजूरी में ढील की मांग कर रहे थे। दवा उत्पादन की क्षमता में बढ़ोतरी के लिए निर्माता कंपनियों को पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी लेनी पड़ती है, लेकिन इस मंजूरी में कई महीनों का समय लग जाने की वजह से उत्पादक अपनी क्षमता में विस्तार नहीं कर पाते हैं। चीन में कोरोना वायरस के फैलने के बाद चीन से दवा के कच्चे माल की सप्लाई चेन प्रभावित होने से भारतीय कंपनियों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने को लेकर बैठक की गई थी। इंडियन ड्रग मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार मदान ने बताया कि कोविड19 से जुड़ी संभावित दवाइयों की उत्पादन क्षमता को 50 फीसद तक बढ़ाने की इजाजत दी गई है। इन दवा कंपनियों को 30 सितंबर तक इसके लिए आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि भारत एपीआई बनाने में तो सक्षम है और उसकी उत्पादन क्षमता बढ़ भी जाएगी, लेकिन उस एपीआई को बनाने के लिए इंटरमीडिएट आइटम की जरूरत होती ह। इसके लिए हम अब भी चीन पर निर्भर है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन