निलंबन के नोटिस के बाद जागा तंत्र, एक मेडिकल स्टोर सील

अलीगढ़। लॉकडाउन में लापरवाही बरतने के आरोप में अभिहित अधिकारी व औषधि निरीक्षक को निलंबन का नोटिस दिए जाने के बाद तंत्र अब जाग गया है। एक्सपायरी दवा बेचने के आरोप में रेलवे रोड स्थिति एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। इससे शहर के अन्य दवा विक्रेताओं में खलबली मच गई है। रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी के साथ रेलवे रोड स्थित नेशनल मेडीकल स्टोर पर छापामार कार्यवाही की। एक्सपायरी दवा क्रय करने पर मेडीकल स्टोर को मौके पर सील कर दिया है।
कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर देशभर में चल रहे लॉकडाउन को लेकर जिला प्रशासन बेहद गंभीर है। लापरवाही का आरोप लगाते हुए एफडीए के अभिहित अधिकारी व ड्रग इंस्पेक्टर को निलंबन करने के नोटिस जारी किए थे। डीएम ने समीक्षा बैठक में कहा था कि पता चला कि खाद्य व औषधि प्रशासन (एफडीए) के जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा व औषधि निरीक्षक हेंमेंद्र चौधरी कोई काम नहीं कर रहे हैैं। न तो कहीं से खाद्यान्न का सैैंपल लिया गया, न किसी मेडिकल स्टोर की जांच की गई। जिन रेस्टोरेंट को होम डिलीवरी की अनुमति दी गई है, वे मानक पूरे नहीं कर रहे हैं। फिर भी किसी को नोटिस तक नहीं दिया गया। एडीएम सिटी राकेश मालपाणि ने दोनों से स्पष्टीकरण मांगते हुए निलंबन नोटिस जारी किए थे। इसके बाद से रविवार को अधिकारी हरकत में आ गए और रेलवे रोड पर मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई शुरू कर दी।
20 अप्रैल से सरकारी कार्यालय खोलने का प्रशासन के पास आदेश आ गया है। तीन मई तक कार्यालयों में कोई फरियादी नहीं आएगा। सिर्फ विभागीय काम होंगे। 33 फीसद कर्मचारियों को कार्यालय आना होगा। घर से काम करने वालों को फोन से अफसरों के संपर्क में रहना होगा। कार्यालयों में शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। हर दिन की रिपोर्ट शासन को जाएगी। एडीएम वित्त विधान जायसवाल ने बताया कि कार्यालयों में शारीरिक दूरी का पालन करना होगा।
  • Related Posts

    एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

    सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

    फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

    मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

    • By Desk
    • November 26, 2026
    • 10 views
    एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

    फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

    • By Desk
    • November 26, 2026
    • 10 views
    फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

    ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

    • By Desk
    • November 26, 2026
    • 10 views
    ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

    गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

    • By Desk
    • November 26, 2026
    • 10 views
    गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

    CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

    • By Desk
    • November 26, 2026
    • 12 views
    CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

    Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

    • By Desk
    • November 25, 2026
    • 16 views
    Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन