अस्पतालों का अस्तित्व बचाने की कवायद

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के इस दौर में अस्पताल अपना अस्तित्व बचाने में जुटे हैं। दरअसल, अस्पतालों में आने वाले मरीजों की संख्या घटकर 30 फीसदी रह गई है। इन अस्पतालों में से ज्यादातर फिर से खुल चुके हैं। उनमें कुछ अस्पतालों ने अपनी एक इमारत को विशेष कोविड-19 अस्पताल बनाया है। अस्पतालों की आमदनी पर निश्चित रूप से असर पड़ा है। उद्योग के अनुमानों के मुताबिक बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) कारोबार 70 से 80 फीसदी कम हो गया है। वहीं सुरक्षा साजो-सामान पर खर्च में 20 फीसदी इजाफा हुआ है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में अस्पताल चलाने वाले मेडिका ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन आलोक राय का मानना है कि अगर आगे भी यही हालात बने रहे तो अस्पताल शृंखलाएं ज्यादा से ज्यादा तीन महीने और घाटा उठा सकती हैं। राय ने कहा कि हमारा राजस्व 70 फीसदी घटा है जबकि हमारा परिचालन खर्च 20 फीसदी बढ़ा है। ऐसे में कोरोना संकट और कार्यशील पूंजी की तात्कालिक जरूरत के वित्तीय प्रबंधन में वेतन पर सबसे पहले असर पड़ा है। ज्यादातर अस्पतालों में वरिष्ठ प्रबंधन और कार्याधिकारियों के वेतन में कटौती हुई है। उदाहरण के लिए अपोलो हॉस्पिटल्स में शीर्ष स्तर के अधिकारियों के वेतन में 10 से 20 फीसदी कटौती हुई है। दिल्ली के आकाश हेल्थकेयर में भी अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को पूरा वेतन दिया जा रहा है लेकिन शीर्ष अधिकारियों ने अपने वेतन पैकेज में खासी कमी की है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम से अस्पताल जब वित्तीय संस्थानों के पास ऋण चुकाने की मोहलत के लिए पहुंचेंगे तो उन्हें अपना इरादा जाहिर करने में मदद मिलेगी।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 3 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 3 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 14 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 14 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती