मंजूरी मिले तो भारत के लिए रेमडेसिविर बनाना आसान – डॉ. निर्मल के. गांगुली 

नई दिल्ली।  अमेरिकी कंपनी गिलियड साइंसेज मंजूरी दे तो भारत आसानी से एंटी वायरल दवा रेमडेसिविर को तैयार कर सकता है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) के पूर्व महानिदेशक डॉ. निर्मल के. गांगुली ने यह बात कही है। गिलियड साइंसेज ने ही इस दवा को विकसित किया है और इस समय कई भारतीय कंपनियों से ओपन लाइसेंसिंग की संभावनाओं पर बात कर रही है। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने कोविड-19 के गंभीर मरीजों के इलाज में रेमडेसिविर के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। इस दवा के इस्तेमाल से मरीजों की सेहत में जल्द सुधार के प्रमाण मिले हैं। डॉ. गांगुली ने कहा, ‘सरकार की जरा सी सहायता से यह दवा आसानी से उपलब्ध हो सकती है। इस दवा को तैयार करना बहुत मुश्किल नहीं है। अगर गिलियड मंजूरी दे तो भारत इस दवा को तैयार कर सकता है और अपने स्तर पर ट्रायल भी कर सकता है।’ उन्होंने बताया कि रेमडेसिविर आरएनए वायरल रेप्लीकेशन को रोकती है। बहुत कम साइड इफेक्ट होना इस दवा की बड़ी खूबी है।इस दवा की खामियों पर डॉ. गांगुली ने कहा, ‘अब तक इसकी एक ही अहम खामी सामने आई है कि इसे इन्फ्यूजन के जरिये दिया जाता है। इसे न तो टेबलेट के तौर पर दिया जा सकता है और न ही अस्पताल के बाहर दिया जा सकता है। इसे देने के लिए चिकित्सकीय देखरेख जरूरी है।’

  • Related Posts

    एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

    मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

    लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

    गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

    • By Desk
    • November 29, 2026
    • 2 views
    एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

    लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 29, 2026
    • 3 views
    लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

    प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

    • By Desk
    • November 29, 2026
    • 3 views
    प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 14 views
    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 12 views
    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 14 views
    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती