कोरोना में कारगर ‘रेमडेसिविर दवा’ का देश में भी होगा ट्रायल

नई दिल्ली। कोरोना में कारगर बताई गई दवा रेमडेसिविर का क्लीनिकल ट्रायल भारत में भी जल्द किया जाएगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से ये परीक्षण शुरू किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सीएसआईआर और आईसीएमआर की टीमें इस पर काम कर रही हैं। डब्ल्यूएचओ से एक हजार रेमडेसिविर की शीशियां भारत को मिली हैं, जिनका इस्तेमाल कुछ राज्यों में होगा। हालांकि, यह दवा सिर्फ कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए दी जाएगी। अमेरिका में हुए परीक्षणों के बाद वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इस दवा के सेवन से गंभीर कोरोना ग्रस्त मरीजों में तेजी से सुधार आता है। हालांकि यह दवा इबोला वायरस के संक्रमण के लिए बनाई गई थी।
अमेरिका में इलाज अगले सप्ताह से कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने रही एंटीवायरल दवा रेमेडिसिविर अगले सप्ताह से उपलब्ध रहेगी। अमेरिकी संस्था फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने इमरजेंसी में इस दवा के प्रयोग को मंजूरी दी थी। दवा बनाने वाली कंपनी गीलीड साइंसेज के प्रबंधन का कहना है कि दवा का निर्माण कंपनी में तेजी से चल रहा है जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसे मुहैया कराया जा सके। कंपनी के सीईओ डैन ओ ने बताया कि कंपनी कोरोना की वैक्सीन बनाने पर भी तेजी से काम कर रही है।

Related Posts

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

समस्तीपुर (बिहार)। मेडिकल स्टोर में अनियमितता मिलने पर छह दवाओं की बिक्री रोकी है। गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए औषधि नियंत्रण विभाग जांच अभियान चला…

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 0 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 13 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 15 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 15 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 15 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील