औषधि विभाग ने दवा दुकानदारों को थमाए नोटिस

लखनऊ। औषधि विभाग की टीम ने लॉकडाउन के बीच मास्क और सैनिटाइजर न रखने और दवाओं का भंडारण ठीक से न करने पर अलीगंज की एक मेडिकल फर्म संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, मास्क और सैनिटाइजर की रेट लिस्ट दुकान पर चस्पा न करने पर दो मेडिकल स्टोर संचालकों को भी नोटिस जारी किया गया है। वहीं, दवा दुकानदारों ने 598 लोगों को घर पर दवाएं पहुंचाईं। जिला प्रशासन की ड्रग यूनिट ने 67 मेडिकल स्टोरों के बारे में छानबीन की। ड्रग इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि अलीगंज स्थित यूएसवी लिमिटेड फर्म में मास्क और सैनिटाइजर नहीं पाया गया। इसके अलावा दवाओं का भंडारण भी ठीक नहीं था। फर्म के भीतर आने जाने वालों के सैनिटाइजेशन की भी व्यवस्था नहीं थी। लिहाजा फर्म संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा चांदगंज गार्डन के पास स्थित अरोड़ा मेडिकल हाल के संचालक एन-95 मास्क की बिक्री का अभिलेख नहीं दिखा पाए। वहीं, सेनिटाइजर और मास्क की रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं की गई थी। कामधेनु मेडिकल स्टोर पर भी सेनिटाइजर और मास्क की रेट लिस्ट चस्पा नहीं थी। लिहाजा दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी की गई है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन