आर्डर मिलने से फार्मा कंपनियों में काम शुरू

अमृतसर।  धीरे-धीरे कोविड-19 से आमजन उभरने लगा है और काम भी पहले की हर तरह पटरी पर लौट रहा है। लॉकडाउन के बीच फार्मा एक ऐसा व्यवसाय था जोकि पूरी तरह बंद नहीं किया, क्योंकि फार्मास्यूटिकल फैक्टरियों में जरूरी दवाइयां बनती हैं। हालांकि इनमें स्टाफ को 20 से 30 प्रतिशत कर दिया था। यहां 70 से 80 प्रतिशत काम करने वाले दूसरे राज्य के लोग हैं जोकि घर वापसी की तैयारी में थे। क‌र्फ्यू खत्म होने के बाद बाकी के कर्मचारी काम पर लौटने शुरू हो गए हैं। लघु उद्योग भारती के प्रधान व एडिसन फार्मास्यूटिकल के मालिक अमित कपूर ने बताया कि जरूरी वस्तुओं का उत्पादन लगातार जारी था मगर सरकार की हिदायतों का पालन करते हुए स्टाफ करीब 80 प्रतिशत कम कर दिया था। स्किल वर्क करने वाला सारा ही स्टाफ दूसरे राज्यों का है इसलिए उन्होंने किसी को भी वापस नहीं जाने दिया, बल्कि अपनी निगरानी में रखा और समय पर वेतन व जरूरी सामान मुहैया करवाते रहे। अब धीरे-धीरे सभी को वापस काम पर लगा रहे हैं। इसके साथ ही मास्क, सैनिटाइजर मुहैया करवाने व शारीरिक डिस्टेंस का भी ध्यान रखा जा रहा है।

लघु भारती उद्योग के सचिव प्राण अग्रवाल ने कहा कि कोरोना ने हर एक इंडस्ट्री को गहरी चोट पहुंचाई है। भले ही फार्मा कंपनियां इस दौरान काम करती रही, मगर अभी इन्हें भी दोबारा पैरों पर खड़ा होने के लिए कुछ सप्ताह का समय लगेगा। सरकार की हिदायतों का पालन करते हुए बिजनेस को चलाने की जरूरत है ताकि काम भी पहले की तरह अच्छे से चल सकें और कोरोना को भी मात दे सकें। हालांकि पिछले कुछ दिन से दवाइयों को तैयार करने के लिए आर्डर भी पहले से ज्यादा आ रहे हैं। इस कारण कर्मचारियों के रोजगार पर भी असर नहीं पड़ेगा।

  • Related Posts

    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 10 views
    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 11 views
    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 11 views
    नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

    लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 13 views
    लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 20 views
    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 20 views
    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए