लिंकन फार्मा ने किया ईयू में प्रवेश

अहमदाबाद। यूरोपीय संघ (ईयू) के बाजारों में अपने प्रवेश के लिए अहमदाबाद स्थित लिंकन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड को अपने खटराज संयंत्र के लिए जर्मनी के खाद्य एवं दवा प्राधिकरण (एफडीए) से ईयू गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैटिक्स (जीएमपी) प्रमाणन मिल गया है। इस प्रमाणन से कंपनी को अपने उत्पाद ईयू के 27 सदस्य देशों में बेचने की अनुमति हासिल होगी और साथ ही उसे यूरोपियन इकोनोमिक एरिया (ईईए) देशों तक पहुंच बनाने का भी मौका मिलेगा। लिंकन फार्मा अपने डर्मेटोलॉजी, गैस्ट्रो और दर्द निवारक उत्पादों के साथ जल्द ही यूरोपीय संघ के बाजारों में प्रवेश करने की संभावना तलाश रही है। 

कंपनी दिसंबर 2019 में नियामक द्वारा की गई जांच के बाद यह प्रमाणन मिला है। लिंकन फार्मा अहमदाबाद स्थित अपने खटराज संयंत्र में एंटी-इन्फेक्टिव, रेस्पिरेटरी सिस्टम, गायनेकॉलोजी, डर्मेटोलॉजी, गैस्ट्रो, कार्डियो एवं सीएनएस, एंटी-बैक्टीरियल, मधुमेह-रोधी और मलेरिया-रोधी दवाओं का निर्माण करती है। लिंकन फार्मास्युटिकल्स के प्रबंध निदेशक महेंद्र पटेल ने कहा कि इस मंजूरी से कंपनी को कई विनियमित बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह मंजूरी टैबलेट, कैप्सूल और क्रीम एंड ऑइंटमेंट श्रेणियों के लिए दी गई है जो कंपनी द्वारा निर्मित फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन की व्यापक रेंज से जुड़े हुए हैं।

  • Related Posts

    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 7 views
    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 7 views
    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 5 views
    फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

    दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 7 views
    दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

    कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 8 views
    कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 17 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर