एमआर ने दवा व्यापारी को लगाई लाखों की चपत

प्रयागराज। कर्नलगंज के एक दवा व्यापारी को दो भाइयों ने मिलकर साढ़े पांच लाख रुपये की चपत लगाई है। दोनों भाइयों ने होलसेल में दवा लेकर उसे बाजार में बेचकर पैसा कमा लिया। अब व्यापारी के पैसे मांगने पर उसे धमका रहे हैं। दवा व्यापारी माधव कुंज कटरा निवासी अतुल जायसवाल ने इस संबंध में कर्नलगंज थाने में गोविंदपुर निवासी विशाल और उसके भाई विवेक ओझा के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। अतुल जायसवाल ने बताया कि उनका होलसेल दवा का व्यापार है। एक कंपनी से जुड़े मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव विशाल ओझा ने उनके यहां से लाखों का माल लिया था। तीन महीने में रुपये जमा करने थे, लेकिन विशाल ओझा ने कंपनी को झांसा देकर दवा की दुकानों से खुद ही कलेक्शन कर लिया और रुपये लेकर फरार हो गया। जब जानकारी मिली तो कंपनी ने विशाल को निकाल दिया। अतुल की मानें तो उन्होंने विवेक ओझा से संपर्क किया तो उसने फरवरी 2020 में रुपये देने का आश्वासन दिया था लेकिन अब कॉल करने पर उसके परिजन धमकाने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 17 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC