स्वास्थ्य विभाग की रेड, 5 अवैध क्लीनिक सील

देहरादून (उत्तराखंड)। स्वास्थ्य विभाग ने हरिद्वार में झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध रूप से संचालित दवा दुकानों पर छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान 5 अवैध क्लीनिकों को सील किया गया है। इन क्लीनिकों में झोलाछाप डॉक्टर मरीजों का इलाज करते मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र के फर्जी डॉक्टरों और मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप मच गया।
जानकारी अनुसार हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार फर्जी डॉक्टरों पर छापेमारी कर रही है। लेकिन झोलाछाप बेखौफ होकर लोगों का इलाज कर उनके जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने रोशनाबाद और गढ़मीरपुर क्षेत्र में दर्जनभर अवैध मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक पर छापेमारी की। इस दौरान कई फर्जी क्लीनिकों पर झोलाछाप डॉक्टर मरीजों का इलाज करते मिले। स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हडक़ंप मच गया और कई मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानों का शटर गिराकर भागते नजर आये। छापेमारी में और भी कई अनियमितताएं पाई गई जिसके बाद पांच मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिको को सीज कर दिया गया। इससे पहले भी ड्रग इंस्पेक्टर की कार्रवाई में कई अवैध मेडिकल स्टोरों पर ताला लगवाया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने कहा कि बिना अनुमति के संचालित हो रहे क्लिनिक और मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 24 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई