कई ऐसे फैक्टर्स हैं जो आपके रिलेशनशिप और लव लाइफ को प्रभावित करते हैं। आपके वर्कस्टाइल से लेकर सोने का तरीका भी आपके रिलेशनशिप पर असर डालता है। इस क्षेत्र में कई तरह के अध्ययन भो होते रहते हैं। हाल ही में एक स्टडी की गयी जिसमें ये कहा गया कि रात में देर से सोने वाले लोगों का रिलेशनशिप ज्यादा लंबा नहीं चल पाता है। साथ ही ये लोग अपने रिश्ते के प्रति समर्पित नहीं होते हैं। जानते हैं इस स्टडी के बारे में।

क्या कहती है स्टडी

इस स्टडी के मुताबिक जो लोग रात में देर से सोते हैं और सुबह देर से जागते हैं वो जल्दी सोने वाले लोगों की तुलना में शारीरिक संबंध बनाने के मामले में ज्यादा आक्रामक होते हैं। ये दूसरों लोगों की तुलना में ज्यादा फिजिकल रिलेशन बनाते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो ने इस स्टडी को अंजाम दिया है। इसमें 110 पुरुष और 91 महिलाओं को शामिल किया गया था। इस अध्ययन के माध्यम से ये पता चलता है कि हमारे सोने के पैटर्न और आदत का हमारे व्यवहार पर प्रभाव पड़ता है।

देर तक जागने से छोटी होती है लव लाइफ

इस अध्ययन से ये भी पता चलता है कि देर से सोने वाले लोग यौन संबंध के मामले में जितने आक्रामक होते हैं, वो अपने रिलेशनशिप को लेकर उतना ही गैरजिम्मेदाराना रवैया रखते हैं। नींद के इस पैटर्न वाले लोगों का संबंध ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता है। इस तरह के लोगों के साथ रिश्ता लंबा सफर तय नहीं कर पाता है और ये रिलेशनशिप के प्रति समर्पित भी नहीं होते हैं।

इन लोगों का रिलेशनशिप रहता है बढ़िया

वहीं दूसरी तरफ, इस अध्ययन का मानना है कि रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने वाले लोग अपने रिलेशनशिप को लेकर संजीदा रहते हैं। इन लोगों की लव लाइफ और वैवाहिक रिश्ता लंबा चलता है।