एक ही दवा से होगा कोरोना का इलाज!

नई दिल्ली। वैज्ञानिक एवं औद्यौगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की दवा एमडब्ल्यू कोरोना के इलाज के साथ-साथ बचाव में भी लाभाकरी साबित हो सकती है। इस दवा के फेज-2 क्लीनिकल ट्रायल सफल रहने के बाद फेज-3 इसके परीक्षण उपचार के साथ-साथ बचाव की दवा के रूप में भी किए जाएंगे। यदि यह सफल रहते हैं तो एम डब्ल्यूए पहली ऐसी दवा होगी जो बीमारी से बचाएगी भी और बीमारी हो जाने पर उपचार भी करेगी। बता दें कि सीएसआईआर की यह पुरानी दवा मूलत: कुष्ठ रोग के खिलाफ बनाई गई थी। इसे कोरोना के लिए रिपर्पज किया गया। एम्स, पीजीआई चंडीगढ़ समेत कई केंद्रों पर इसके कोरोना रोगियों पर दूसरे चरण के परीक्षण अब पूरे होने को हैं। सीएसआईआर के जम्मू स्थित प्रयोगशाला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन के निदेशक डॉ. राम विश्वकर्मा ने बताया कि दवा नियंत्रक से तीसरे चरण के परीक्षण की मंजूरी मिल चुकी है तथा अगले महीने इन्हें देश के विभिन्न शहरों में 15-20 अस्पतालों में शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण परीक्षण अच्छे रहे हैं। अब तीसरे चरण में दो प्रकार के परीक्षण किए जाएंगे। एक स्वस्थ रोगियों पर तथा दूसरे कोरोना रोगियों पर। दो समूहों में कुल 1100 लोगों पर तीसरे चरण के परीक्षण किए जाएंगे। तीसरे चरण में यह भी देखा जाएगा कि यह दवा कोरोना से बचाव में कितनी कारगर है। साथ में ज्यादा संख्या कोरोना मरीजों पर भी इसका परीक्षण करके इसकी प्रभावकारिता देखी जाएगी।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 21 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई