औषधि विभाग की टीम को देख मौके से भागा दवा दुकानदार

रतनगढ़। औषधि नियंत्रण टीम नूवां गांव में मेडिकल स्टोर पर प्रैक्टिस करने की शिकायत पर पहुंची तो स्टोर संचालक मौके से फरार हो गया। टीम ने नोटिस चस्पा कर मेडिकल स्टोर संचालक को 20 जुलाई तक कार्यालय में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। जानकारी अनुसार सीएमएचओ भंवरलाल सर्वा व सहायक औषधि नियंत्रक जितेंद्र मीणा के निर्देश पर औषधि नियंत्रक अधिकारी अमित कुमार शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, डॉ. बनवारीलाल की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ नूवां पहुंची। टीम ने गांव में संचालित मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। टीम के पहुंचने से पहले ही मेडिकल स्टोर संचालक श्रीराम धेतरवाल मौके से भाग गया। अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर के आवासीय मालिक चैनाराम को मौके पर बुलाया, तो उसने पिछले दो-तीन सालों से उक्त स्थान पर श्रीराम द्वारा प्रैक्टिस करने की बात कही। इस पर टीम ने मेडिकल स्टोर को सीज करते हुए नोटिस चस्पा किया। नोटिस में प्रैक्टिस संबंधित दस्तावेज 20 जुलाई तक सीएमएचओ कार्यालय या फिर सहायक औषधि नियंत्रण कार्यालय चूरू में पेश करने के आदेश दिए गए हैं। समयावधि के पश्चात नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 21 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार