मालगोदाम पर पुलिस की रेड, प्रतिबंधित दवाओं के 6 कार्टन जब्त

पीलीभीत। पंजाब के बरनाला जिला पुलिस ने शहर के बीच स्थित चुंगी मालगोदाम पर रेड की। यहां ट्रांसपोर्ट से प्रतिबंधित दवाओं के छह कार्टन बरामद किए हैं। ये कार्टन गाजियाबाद से पूरनपुर के एक मेडिकल स्टोर पर जाने के लिए लोड हुए थे। पंजाब पुलिस ने बरामद दवाओं को कब्जे में लिया। घटना के चलते ट्रांसपोर्टरों में खलबली मची रही।
जानकारी अनुसार बरनाला के थाना धनोला में 23 मई को एनडीपीएस एक्ट के तहत एक रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में पंजाब पुलिस ने रोहिणी (दिल्ली) के सेक्टर सात के रहने वाले हरीश भाटिया को 11 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि गाजियाबाद के गोल्डन ट्रांसपोर्ट से एक ट्रक में छह कार्टन प्रतिबंधित दवाएं पीलीभीत के पूरनपुर में सिटी मेडिकल स्टोर के लिए भेजी गई हैं। इसका पता लगने पर पंजाब पुलिस ने गाजियाबाद के गोल्डन ट्रांसपोर्ट के मालिक अनिल कश्यप से बात की। इसके बाद छह कार्टन दवा पूरनपुर न ले जाकर शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में विक्रम ट्रांसपोर्ट पर उतरवा दिए गए। उधर बरनाला (पंजाब) पुलिस कंट्रोल रूम के डीएसपी रक्षपाल सिंह टीम के साथ छानबीन में लगे हुए थे। टीम के साथ विक्रम ट्रांसपोर्ट पर पकड़े गए अपराधी हरीश भाटिया के साथ पहुंचे। यहां से छह कार्टन प्रतिबंधित दवाएं बरामद कर ली गईं। इसका पता लगने पर सीओ सिटी प्रवीण मलिक, कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी भी पहुंचे। पूरे मामले की पंजाब पुलिस से जानकारी जुटाई। इसके बाद आला अधिकारियों को कार्रवाई से अवगत कराया। फिर विभागीय कार्रवाई पूरी कर पंजाब पुलिस बरामद माल के साथ रवाना हो सकी। हालांकि ये कार्टन किसने रखवाए थे, इसके बारे में न तो पंजाब पुलिस कुछ बता सकी, न ही गाजियाबाद का ट्रांसपोर्टर।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक