कोरोना के नकली इंजेक्शन के साथ 2 लोग और गिरफ्तार

अहमदाबाद। गुजरात में नकली टोसिलिजुमैब इंजेक्शन बनाने वाले रैकेट का खुलासा होने पर इस मामले में अहमदाबाद और सूरत से दो और लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से टोसिलिजुमैब के 25 नकली इंजेक्शन भी जब्त किए गए हैं। गौरतलब है कि बीते सप्ताह अहमदाबाद-सूरत के फूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट ने नकली टोसिलिजुमैब इंजेक्शन बनाने वाले रैकेट का खुलासा किया था। इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी सोहेल के घर से फिलिंग मशीन, सीलिंग मशीन, कोडिंग मशीन और नकली इंजेक्शन बरामद हुए थे। इनकी कीमत 8 लाख रुपए होने का अनुमान है। टोसिलिजुमैब इंजेक्शन का इस्तेमाल कोरोना के इलाज में किया जा रहा है। इसे दुनिया में सिर्फ स्विटजरलैंड की एक कंपनी बनाती है। फूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट के मुताबिक अहमदाबाद के संजीवनी अस्पताल में डॉ. देवांग शाह एक मरीज को टोसिलिजुमैब इंजेक्शन लगा रहे थे। उन्हें कुछ शक हुआ तो जांच की। इंजेक्शन की डिजाइन, कलर और पैकिंग देखकर उसके नकली होने का शक और पुख्ता हो गया। डॉ. शाह ने मरीज के परिजनों से उस मेडिकल स्टोर की जानकारी जुटाई, जहां से इंजेक्शन खरीदा गया था। इंजेक्शन साबरमती इलाके में स्थित एक मेडिकल स्टोर से खरीदा गया था। फूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई में पता चला कि मेडिकल स्टोर मालिक ने बिना बिल के 80 हजार रुपए के इंजेक्शन सोहेल से खरीदे थे। इसके बाद विभाग ने सोहेल के घर पर छापेमारी कर पूरे रैकेट का खुलासा कर दिया। इसमें हर्ष ठाकोर भी शामिल था।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 12 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ