फार्मा कंपनी पर रेड, प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने पर 2 अरेस्ट

कटक (ओडिशा)। फार्मा कंपनी पर छापेमारी का मामला सामने आया है। प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने के आरोप में यहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आबकारी और ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने ओडिशा के कटक जिले में एक संयुक्त अभियान चलाया । देर रात सुमंडी गांव में एक फार्मास्युटिकल फार्म से कफ सिरप और अन्य अवैध दवाओं का बड़ा जखीरा जब्त किया। इस संबंध में फार्म मालिक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान क्रमश: जयराम साहू और प्रफुल्ल कुमार जेना के रूप में हुई है और उनके कब्जे से 32 प्रकार की अवैध दवाएं जब्त की हैं।

बताया गया है कि साहू के पास कृष्णा मेडिसिन नाम की फर्म है। यहां से वह और जेना कफ सिरप सहित नकली दवाओं का व्यापार और भंडारण करते थे। वे इन्हें विभिन्न दवा दुकानों को सप्लाई करते थे। इस बारे में सूचना मिलने पर आबकारी और ड्रग कंट्रोल विभागों की एक संयुक्त टीम ने मेडिसिन फार्म पर रेड की और नकली दवाएं जब्त कर लीं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 5 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 7 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 16 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट