सरकारी ऐलान: स्टंट के बाद ‘घुटना’ सस्ता, दाम पर लगाई लगाम

नई दिल्ली: घुटना रोग गठिया से पीडि़त मरीजों को पैसे के अभाव में इलाज के लिए डॉक्टरों के आगे अब घुटने नहीं टेकने पड़ेंगे। बेलगाम स्टंट की कीमतों पर नकेल कसने के बाद केंद्र सरकार ने घुटना उपकरणों के दामों में भी आधे अधिक की कटौती कर दी। सरकार ने घुटना उपकरणों की कीमत डेढ़ लाख रुपये से घटाकर 55 हजार रुपये पर सीमित करने का आदेश जारी कर दिया है, जिसे तत्काल प्रभावी बनाने को कहा गया है। सख्त चेतावनी दी गई है कि सरकार के इस आदेश पर अमल नहीं करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय केमिकल एवं फर्टिलाइजर मंत्री अनंत कुमार की इस ताजा घोषणा के बाद से फार्मा सेक्टर में हलचल है।

अनंत कुमार ने कहा कि घुटने बदलवाने को सस्ता करने से सालाना 1500 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है। देश में सालाना डेढ़ से दो लाख लोगों को घुटने बदलवाने पड़ते हैं। घुटने बदलने में अपर और लोअर लिंब के साथ पटेला जैसे उपकरण लगाए जाते हैं। यह पांच तरह के होते हैं, जिनके मूल्य भी अलग-अलग वसूले जा रहे हैं। 80 फीसदी मरीज स्टैंडर्ड कोबाल्ट क्रोमियम लगवाते हैं। अस्पताल इसका मूल्य 1.58 लाख से ढाई लाख रुपये तक वसूलते हैं। सरकार ने इसका अधिकतम मूल्य 54,750 रुपये कर दिया है।

इसी तरह दूसरे स्पेशल मेटल लाइक टाइटेनियम है, जिसका मूल्य ढाई लाख से साढ़े 4 लाख तक है। अब इसे घटाकर 76,600 कर दिया गया है। तीसरा उपकरण हाई फ्लेक्सीबिलीटी इंप्लांट है, जिसका मूल्य 1.81 लाख है। अब इसकी कीमत 56,490 रुपये कर दी गई है। चौथी श्रेणी में बदले हुए घुटने को 10 साल बाद बदलने की जरूरत पड़ती है, जिसके लिए 2.75 लाख से 6.5 लाख मूल्य वसूला जाता है। सरकार ने उसका मूल्य 1.13 लाख कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि 2020 तक देश में गठिया रोग के प्रकोप से घुटने खराब होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। एक बड़ा तबका घुटने के दर्द से तड़प रहा होगा। इस तड़प को से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार ने अच्छी नीयत लेकर इच्छाशक्ति के साथ कदम आगे बढ़ाया।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी