मानव शरीर में एंटीबॉडी जांच के लिए किया सीरोलॉजी परीक्षण

झुंझुनू (राजस्थान)। जिले के पिलानी स्थित केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीरी) में मानव शरीर में एंटीबॉडी जांच के लिए सीरोलॉजी परीक्षण किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि देश में सीएसआईआर की प्रयोगशालाओं के माध्यम से इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया गया है। शिविर में ब्लड के सैंपल देने वाले लोगों की जांच कर उनके शरीर में रोगाणुओं के खिलाफ एंटीबॉडी की स्थिति का आकलन किया जाएगा। मानव शरीर में रोग के कारणों का पता लगाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे पुराने या स्थाई गैर संक्रामक रोगों का निदान खोजने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि जांच में कोरोना जैसे रोगों से संक्रमित रहे व्यक्ति की जानकारी मिल सकेगी। यह शोध भारत में पहली बार हो रहा है। देशभर से नमूने मिलने से भौगोलिक आधार पर पाई जाने वाली विभिन्नताओं का भी विश्लेषण कर संपूर्ण देश के नागरिकों को ध्यान में रखकर निष्कर्ष निकाले जा सकेंगे।
सीरी संस्थान पिलानी के निदेशक डॉक्टर पीसी पंचारिया ने बताया कि देशभर में फैली सीएसआईआर की राष्ट्रीय प्रयोगशालाए आईजीआईबी नई दिल्ली द्वारा संचालित फीनोम इंडिया परियोजना में अपना सहयोग प्रदान कर रही है। यह शोध अध्ययन की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि सीरम विज्ञान के अंतर्गत सीरम एवं अन्य शारीरिक तरल पदार्थों का अध्यन किया जाता है। व्यवहार में निदान में प्रति पिंडों की पहचान को ही सीरम विज्ञान कहा जाता है। जब शरीर में कोई सूक्ष्मजीव का कोई संक्रमण होता है या फिर कोई बाहरी प्रोटीन शरीर में प्रविष्ट कराया जाता है। जैसे गलत रक्त चढऩा तो शरीर की प्रतिक्रिया स्वरूप यह प्रतिपिण्ड बनते हैं।

Related Posts

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

बैतूल (मध्य प्रदेश) । हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत का मामला प्रकाश में आया है। 5 लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराया है। इन सभी को…

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

हैदराबाद (तेलंगाना)।  नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड की गई है। टीजी सेफ के ड्रग्स विंग ने ग्रेटर हैदराबाद में मेडिकल दुकानों पर छापेमारी की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद