बैतूल (मध्य प्रदेश) । हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत का मामला प्रकाश में आया है। 5 लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराया है। इन सभी को शराब छुड़ाने के नाम पर जड़ी-बूटी बताकर जहरीला काढ़ा पिलाया गया है। पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ये है मामला
शराब छुड़वाने के नाम पर दिया गया हर्बल काढ़ा जानलेवा साबित हुआ। जहरीला जूस पानी से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बैतूल जिले के पाठाखेड़ा गांव में एक ओझा ने शराब छुड़वाने के नाम पर जड़ी-बूटी पीने को दी। इसे पीकर 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 गंभीर रूप से बीमार हो गए।
ओझा कई सालों से लोगों को शराब छुड़ाने की दवा देने के नाम पर जूस देता था। इसी क्रम में उसने कुछ लोगों को जूस पीने को दिया। इसे पीकर लोगों की तबीयत बिगड़ गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में इस्तेमाल संदिग्ध तरल पदार्थ भी जब्त किया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
डॉक्टर का कहना है
इस पूरी घटना को लेकर डॉ. पवित्र शंकर का कहना है कि ऐसी हर्बल दवाओं का सेवन सुरक्षित नहीं है। कोई नहीं जानता कि उसके अंदर असल में क्या है। ये तैयारियां अक्सर बिना टेस्ट और बिना रेगुलेशन के बनती हैं। कुछ में मिलावट होती है या चुपके से दूसरी चीजें मिलाई जाती हैं। नेचुरल का मतलब अपने आप सुरक्षित नहीं होता।





