हैदराबाद (तेलंगाना)। नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड की गई है। टीजी सेफ के ड्रग्स विंग ने ग्रेटर हैदराबाद में मेडिकल दुकानों पर छापेमारी की। इसका मकसद नशा पैदा करने वाली दवाओं की अवैध बिक्री रोकना रहा। वहीं एंटीबायोटिक्स की अंधाधुंध बिक्री पर लगाम लगाना भी शामिल था।
यह है मामला
ड्रग्स विंग ने पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर छापे मारे। ये छापे हैदराबाद के संवेदनशील इलाकों की मेडिकल दुकानों पर मारे गए। इसी तरह तेलंगाना के विभिन्न जिलों में भी ड्रग्स विंग ने प्रवर्तन अभियान के तहत छापेमारी की। संवेदनशील इलाकों में कई रिटेल मेडिकल दुकानों पर रेड की। इनका मुख्य उद्देश्य नशीली दवा की अवैध बिक्री रोकना था। साथ ही, एंटीबायोटिक्स की अंधाधुंध बिक्री पर भी नजर रखी गई। सीयूआरई क्षेत्र और तेलंगाना के अन्य जिलों में 90 मेडिकल दुकानों में गड़बड़ी पाई गईं।
इन दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सके। इसमें ड्रग लाइसेंस को सस्पेंड या रद्द करना भी शामिल हो सकता है। इससे पहले, भद्राद्री कोठागुडेम जिले के एर्राबोरु गांव में एक झोलाछाप के क्लिनिक पर छापा मारा। वहां अवैध रूप से रखी गई दवाएं जब्त कीं। अधिकारियों ने शेख मस्तान वली के क्लिनिक पर छापा मारा। यह बिना किसी उचित योग्यता के वहां मरीजों का इलाज कर रहा था। छापेमारी के दौरान वहां 34 तरह की दवाएं मिलीं।
इनमें एंटीबायोटिक्स, स्टेरॉयड, दर्द निवारक (एनाल्जेसिक) जैसी दवाएं शामिल थीं। इन दवाओं को वहां अवैध रूप से रखा गया था। जब्त किए गए स्टॉक की कुल कीमत 42,000 रुपए है। छापेमारी के दौरान क्लिनिक में कई ‘एंटीबायोटिक्स’ मिलीं। अधिकारियों को झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक में ‘स्टेरॉयड’ भी मिले। स्टेरॉयड का गलत इस्तेमाल सेहत के लिए गंभीर परिणाम पैदा कर सकता है।





