डॉक्टर से 20 लाख की रंगदारी मांगने पर एमआर गिरफ्तार  

बेतिया (बिहार)। स्थानीय कमलनाथ नगर निवासी चिकित्सक अखिलेश कुमार को फोन कर 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक एमआर बताया गया है। नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि आरोपी कौशल कुमार झा उर्फ मनोहर झा को गिरफ्तार कर लिया है। रंगदारी मांगने में प्रयुक्त सिमकार्ड और सेलफोन को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपित किसी दवा कंपनी में एमआर का काम करता है। वह चिकित्सक दंपती से अपनी कंपनी का दवा लिखने के लिए बार-बार कहता था। लेकिन चिकित्सक दंपती आश्वासन देते थे। इससे नाराज होकर उसने रंगदारी की मांग की थी।
बता दें कि डॉ. अखिलेश कुमार ने नगर थाना में एक सेलफोन धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। चिकित्सक ने पुलिस से बताया था कि उनके सेलफोन पर एक अज्ञात नम्बर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम कौशल कुमार बताते हुए कहा कि वह बानूछापर से बोल रहा है। उसे 20 लाख रुपया रंगदारी चाहिए। पैसा नहीं मिलने पर जान से मार देंगे। फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि तुम कहां जाते हो, इसकी जानकारी है। तुम्हारे परिवार के लोगों को भी मार दिया जाएगा।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 10 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 22 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 17 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 25 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए