पीएनबी वेस्पर कर सकेगी कोरोना दवा का चिकित्सिय परीक्षण

नई दिल्ली। औषधि शोध कंपनी पीएनबी वेस्पर को कोविड-19 की संभावित दवा के दूसरे चरण का चिकित्सिय परीक्षण शुरू करने के लिए दवा नियंत्रक की अनुमति मिल गई है। इसके साथ ही यह दुनिया में पहली ऐसी कंपनी बन गई है जो इस तरह का परीक्षण एक नये रासायनिक तत्व के साथ कर रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पन्द्रह साल पुरानी इस कंपनी ने छह नए रासायनिक तत्वों को विकसित किया है और इसमें एक नवीनतम – पीएनबी001 – का कोरोनोवायरस रोगियों के इलाज के लिए परीक्षण किया जाएगा। कंपनी के प्रवर्तक और मुख्य कार्यकारी पीएन बालाराम ने बताया कि इस अवयव को शुरू में फेफड़े के कैंसर के लिए विकसित किया गया था। कंपनी की प्रयोगशालाएं ब्रिटेन में हैं। उन्होंने कहा कि कंंपनी ने दूसरे चरण के चिकित्सिय परीक्षण के लिए केंद्रीय औषधि मानक संगठन के तहत आने वाली केंद्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण से अनुमति प्राप्त की है। पीएनबी वेस्पर को कोविड-19 उपचार के लिए नए अणु (मॉलेक्यूल) के संदर्भ में नैदानिक परीक्षण शुरू करने वाली दुनिया की एकमात्र कंपनी बन गयी है। बालाराम के पास कंपनी का शत प्रतिशत मालिकाना हक है। उनके पास छह अमेरिकी, ब्रिटिश और जर्मन वैज्ञानिक अनुसंधान भागीदार हैं, जो अगले महीने से अपने कोच्चि कार्यालय में काम शुरू कर देंगे। पीएनबी001 (जीपीपी-बालाडोल) का अमेरिका, यूरोप और भारत सहित कई एशियाई देशों में वर्ष 2036 तक पेटेंट है। यह परीक्षण, बीएमजे मेडिकल कॉलेज, पुणे में 40 कोविड -19 पॉजिटिव रोगियों पर किया जाएगा। बालाराम ने कहा कि पहले चरण का नैदानिक परीक्षण फरवरी में लम्बादा चिकित्सीय अनुसंधान द्वारा अहमदाबाद में 78 रोगियों पर किया गया था। पहले चरण के परीक्षणों के परिणाम के आधार पर, उन्होंने कहा कि पीएनबी-001 एस्पिरिन की तुलना में 20 गुना अधिक प्रभावी है और रोगियों पर कोई टॉक्सिक प्रतिक्रिया नहीं दिखाई दी है। यदि दूसरा चरण सफल रहा, तो कंपनी एम्स नई दिल्ली, एम्स लखनऊ और मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे के अन्य प्रमुख अस्पतालों में 378 रोगियों पर तीसरे चरण के परीक्षण के लिए जाएगी।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 19 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 14 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची