ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

पटना (बिहार)। ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़ हुआ है। प्रमुख दवा बाजार जीएम रोड में औषधि नियंत्रण प्रशासन ने यह कार्रवाई की। अवैध दवा भंडारण और बिना वैध कागजात दवाओं की आपूर्ति का मामला पकड़ा है। स्टेट ड्रग कंट्रोलर नित्यानंद क्रिसलय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। ड्रग निरीक्षकों की टीम ने संत जोसेफ स्कूल वाली गली स्थित जय मां दुर्गा ट्रांसपोर्ट पर रेड की।

यह है मामला

औषधि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी। पता चला कि ट्रांसपोर्ट में संदिग्ध दवाओं का अवैध भंडारण किया गया है। इसके बाद विधिवत संयुक्त जांच शुरू की गई। जांच के दौरान ट्रांसपोर्ट के प्रोपराइटर देवेन्द्र राय मौके पर मौजूद मिले। उनसे पूछताछ में पता चला कि 9 कार्टन में दवाएं हैं। ये जीएम रोड के न्यू उदय प्लेस स्थित मेसर्स कुमार फार्मा के नाम से मंगाई गई थीं। इसके बाद टीम ने कुमार फार्मा के दुकान परिसर में भी निरीक्षण किया। संबंधित दवाओं के खरीद-बिक्री दस्तावेजों की पड़ताल शुरू की।

फर्जी जीएसटी बिल का खुलासा और लैब जांच

दुकानदार ने दवाओं के अपने होने की बात तो स्वीकार की। वह वैध बिल और खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड पेश नहीं कर सका। जांच में जो बिल प्रस्तुत किया गया, वह फर्जी जीएसटी नंबर पर आधारित मिला। टीम ने बिना वैध बिल के दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही 4 प्रकार की दवाओं के नमूने सील कर लैब भेज दिए हैं।

फर्जीवाड़े का अलग से दर्ज होगा मामला

फर्जी जीएसटी बिल के जरिए टैक्स चोरी पर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। फर्जीवाड़े को लेकर अलग से मामला दर्ज कराया जा रहा है। लैब से सैंपल की जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित फर्म और संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Related Posts

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

नई दिल्ली। कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर रोक लगा दी है। लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ये फैसला लिया। एक…

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नई दिल्ली। डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC ने सख्ती कर दी है। अब डाॅक्टर मरीजों को गुमराह नहीं कर सकेंगे। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने इस बारे में नई गाइडलाइंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 1 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 2 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 3 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 9 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 12 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत