कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली । कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया है। आरोपियों से 1,318 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप मिली हैं। इनके अलावा 52,560 टैबलेट-कैप्सूल जब्त किए हैं। एक बोलेरो और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पड़ताल कर रही है।

यह है मामला

बरगवां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। पता चला कि कोडीनयुक्त कफ सिरप और नशीली दवाओं का अवैध भंडारण एवं बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने स्टार मेडिकल स्टोर के पास दबिश दी। सुकसेन बैस निवासी ग्राम सेमुआर को पकड़ा। उसके पास मोटरसाइकिल पर दो पेटियों से कफ सिरप की 238 शीशियां बरामद हुईं। इनकी कीमत 45,458 रुपये बताई गई है। हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

पुलिस ने स्टार मेडिकल स्टोर के संचालक नीतीश कुमार बैस से पूछताछ की। इसके बाद गांव में ईट प्लांट में बने सीमेंट गोदाम में दबिश दी गई। यहां से कफ सिरप की 1,080 शीशियां बरामद हुईं। पुलिस ने गोदाम से DIPATRAM PLUS के 10,080 कैप्सूल, Pyeevon Spas-T के 17,280 कैप्सूल और ALZOMAC-0.5 की 25,200 टैबलेट भी जब्त की। मौके से बोलेरो, कीमत करीब 8 लाख रुपये की जब्त की है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए