फार्मा उद्योगों के प्रदूषण से बचाएगा ‘कैटलिस्ट’

मंडी (हप्र)। अब फार्मा, कॉस्मेटिक और एग्रो केमिकल उद्योगों के कारण वातावरण में प्रदूषण नहीं फैलेगा। इसके समाधान के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मंडी स्थित स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के विशेषज्ञों ने कैटलिस्ट विकसित किया है जोकि पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित और किफायती है। बता दें कि सुलभ कार्बन आधारित यह कैटलिस्ट विशेष प्रक्रिया के लिए बना है, जो उद्योगों से निकलने वाले रसायनों के दुष्प्रभावों को वातावरण की दृष्टि से कम करता है। रॉयल केमिकल सोसाइटी ने इस शोध के परिणाम प्रतिष्ठित जर्नल ग्रीन केमिस्ट्री में प्रकाशित किए हैं। स्कूल ऑफ बेसिक साइंस के डॉ. वेंकट कृष्णन के इस शोध पत्र में डॉ. प्रियंका चौधरी, डॉ. आशीष बहुगुणा, डॉ. अजय कुमार और आईआईटी रोपड़ में रसायन विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सीएम नागराजा ने मदद की है। हिमाचल में फार्मा हब के रूप में विकसित बीबीएन में सर्वाधिक फार्मा व कॉस्मेटिक उद्योग हैं। इसके अलावा पांवटा साहिब, ऊना, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर में भी उद्योग हैं। यहां दूषित रसायन प्रदूषण का अहम कारक हैं। एनजीटी भी ऐसे उद्योगों पर सख्त है। डॉ. कृष्णन ने बताया कि हमारे जीवन में उपयोगी लगभग सभी सिंथेटिक उत्पादों की औद्योगिक प्रक्रियाओं में कैटलिस्ट का उपयोग होता है। उद्योगों की रासायनिक प्रतिक्रियाओं के पर्यावरण पर बुरे प्रभाव को लेकर दुनिया की चिंता बढ़ रही है। इसलिए पर्यावरण अनुकूल कैटलिस्ट विकसित करने की अत्यधिक आवश्यकता है। ऐसे कैटलिस्ट, जो पर्यावरण प्रदूषण बढऩे की वजह नहीं बने। विशेषज्ञों के अनुसार कैटलाइसिस के लिए आईआईटी मंडी की टीम ने ग्रेफाइटिक कार्बन नाइट्राइड को चुना है। यह लक्षित प्रतिक्रिया के लिए धातु रहित कैटलिस्ट है, जिसमें दिलचस्प रासायनिक और भौतिक गुण हैं।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 13 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 17 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए