निजी अस्पताल ने खुले में फेंका कोरोना मरीज के इलाज में प्रयोग होने वाला सामान

जींद। आज देश और दुनिया की बहस का केंद्र बिन्दू कोरोना वायरस ही है। इस वायरस के कारण जहां विश्व में लाखों लोगों की मौत हो चुकी हैं तो वहीं भारत में कोरोना के परीक्षणों की रफ्तार बढ़ी है। साथ ही कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है। साथ ही भारत समेत विश्व के कई देश इससे पीड़ित है। हालांकि दुनियाभर में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस से भारत भी बुरी तरह से प्रभावित है, लेकिन सरकार ने एतियातन कई बड़े कदम उठाने प्रारंभ कर दिए हैं। सरकार का दावा है कि भारत में कोरोना वायरस से निपटने के लिए कई एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। सरकार ने कोरोना की रोक थाम के लिए न केवल एतियातन सतर्कता बरती है, बल्कि दवाई के प्रभावशाली डोज भी तैयार करने की दिशा में पहल किया जा रहा है। तो वही दूसरी तरफ हरियाणा के जींद जिले में बड़ी लापरवाही सामने आयी है। बतादे कि जींद चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के पास किसी अस्पताल ने कोरोना मरीज के इलाज में प्रयोग होने वाला सामान फेंक दिया है। सैकंडो की संख्या में प्रयोग किये हुए इंजेक्शन, PPE किट, ग्लव्स, सर्जिकल मास्क, कॉटन, डिस्पोजल प्लेट, कटोरी सड़क किनारे फेंकी गई है। गौरतलब है कि हाईवे के पास इस तरह खुले में पड़ा सामान कोरोना संक्रमण को निमंत्रण दे रहा है। सरकार और प्रशासन कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कई बड़े स्तर पर प्रयास कर रहे है। तो वही दूसरी तरफ इस तरह के काम तमाम कोशिशों पर पलीता लगा रहे है। बताना लाजमी है कि कोरोना वायरस आज विश्व में मील का पत्थर साबित हो रहा है। कल तक जो देश अपने को महाशक्ति के रूप में देखते व समझते थे आज कोरोना वायरस के बाद बेरोजगारी वहां सबसे अधिक हो गई है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी देखें तो स्पष्ट होता है कि अविकसित तथा विकासशील देशों के नागरिकों की कोरोना वायरस से लडऩे की क्षमता विकसित देशों के नागरिकों से अधिक है।

 

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 14 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ