झोलाछाप डॉक्टर कर रहें कोरोना का इलाज, टीम ने छापा मारा

मेरठ। मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में कोरोना मरीजों का गुपचुप तरीके से इलाज कर रहे झोलाछाप की क्लीनिक और घर पर एसीएमओ के नेतृत्व में आई टीम ने पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। मौजूद मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। टीम को देखते ही मरीज वहां से निकल गए। टीम ने उसकी डिग्री मांगी तो वह बगले झांकने लगा। जिसके बाद एसीएमओ की तहरीर पर पुलिस ने झोलाझाप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जनता कालोनी में गौतम राय के क्लीनिक पर छापा मारा। टीम और पुलिस को देखते ही सभी के होश उड़ गए।

एसीएमओ ने गौतम राय से चिकित्सक की डिग्री दिखाने को कहा, जिसके बाद वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। एसओ ने कहा कि एसीएमओ की तहरीर पर झोलाझाप के खिलाफ केस दर्ज कर क्लीनिक बंद करा दी। साथ ही क्षेत्रवासियों का कहना है कि पल्लवपुरम, मोदीपुरम, रूड़की रोड क्षेत्र में एक नहीं कई झोलाझाप हैं, जो बिना डिग्री के ही लोगों का उपचार कर रहे हैं। कई बार सीएमओ दफ्तर को भी इसकी जानकारी दी गई थी, मगर कुछ नहीं हुआ। पहली बार झोलाझाप के यहां छापे के साथ केस दर्ज हुआ है। बतादे कि पल्लवपुरम थानाध्यक्ष दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि मोदीपुरम स्थित जनता कालोनी निवासी गौतम राय पुत्र देवेंद्र सिंह का मकान के पास ही क्लीनिक है। गौतम राय अपने को डाक्टर बताते हुए काफी समय से क्लीनिक चला रहा था। क्षेत्र के लोगों की भीड़ अक्सर लगती थी। कोरोना मरीजों का भी गुपचुप तरीके से उपचार कर रहा था। इसकी जानकारी सीएमओ दफ्तर को लगी तो वहां से सोमवार को एसीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम थाने पहुंची।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 17 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 27 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 20 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 26 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 27 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए