मॉर्डना की कोरोना वैक्सीन को भी FDA की मिली मंजूरी

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने की कवायद जारी है। इस महामारी से निजात पाने के लिए वैक्सीन के ट्रायल का दौर चल रहा है। इस बीच, अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के एक पैनल ने मॉडर्ना के कोरोना वायरस वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। पैनल ने इसे कोविड से निपटने का दूसरा विकल्प बताया है।

बतादें कि मॉडर्ना की वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के पक्ष में वोट करने वाले मेहर्री मेडिकल कॉलेज के मुख्य कार्यकारी डॉ. जेम्स हिल्ड्रेथ ने बताया, इतनी जल्दी दो वैक्सीन का आना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी उन्हें इस बात का पूरा भरोसा नहीं हो रहा है कि वैक्सीन सभी उम्र के लोगों में कोरोना के जोखिम को कम करेगी।

उन्होंने कहा कि वह इसके और ट्रायल को देखना चाहेंगे। दरअसल वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिलने से अमेरिका में कोरोना से निपटने को लेकर उम्मीद बढ़ गई है। अमेरिका में तीन लाख लोग कोरोना की चपेट में आने से अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका में कोरोना के प्रकोप का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गत बुधवार को संक्रमण के चलते 3,580 लोगों की मौत हो गई थी। अमेरिका में कोरोना संकट का असर अस्पताल और हेल्थ केयर वर्कर्स पर नजर आने लगा है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक कमेटी ने 20-0 के मत के साथ कहा कि वैक्सीन 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों में कोरोना के जोखिम को कम करने में कारगर है। करीब एक सप्ताह पहले इसी पैनल ने फाइजर और जर्मन पार्टनर BioNTech की वैक्सीन को हरी झंडी दी थी। बहरहाल, मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिलने से कोरोना से निपटने का एक और विकल्प मिल गया है।

नए डेटा में इसे सुरक्षित और कारगर पाया गया है। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने बीते दिनों मॉडर्ना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी देने के संकेत दिए थे। फाइजर की वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। ब्रिटेन में इसका इस्तेमाल भी शुरू हो गया है।

 

 

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views