भारी मात्रा में नशे के कैप्सूल बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

हल्द्वानी। औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मेडिकल संचालक के घर छापामार कर नशे के 34,256 कैप्सूल, नशे के 24 सीरप और 660 रुपये की नकदी बरामद की। टीम की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। दरअसल कोतवाली में एएसपी राजेश भट्ट और एएसपी अक्षय प्रहलाद कोडे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर औषधि विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से नगर के मोहल्ला मझरा प्रभु निवासी मेडिकल संचालक संजय मेहंदी रत्ता उर्फ सन्नी के घर पर छापा मारा।

टीम ने घर के अंदर रखे नशे के 34, 256 कैप्सूल, नशे के 24 सीरप और नशे की दवाई बिक्री के 660 रुपये बरामद किए। दरअसल टीम ने संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही संजय मेहंदीरत्ता उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। तो वहीं स्वामी विवेकानंद सामाजिक उत्थान संघ के अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में नशे की दवाओं का भारी मात्रा में जखीरा पकड़ा जाना चिंता का विषय है।

क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर औषधि विभाग के अधिकारियों को अभियान चलाने की आवश्यकता है। संस्था की ओर सीएम को पत्र भेजकर जिलेभर में मेडिकल स्टोरों पर औचक छापा मारने की मांग की जाएगी। साथ ही युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। बतादें कि वरिष्ठ औषधि निरीक्षक डॉ. सुधीर कुमार की तहरीर पर आरोपी संजय मेहंदीरत्ता के खिलाफ धारा 8/21एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया गया है।

टीम में प्रभारी कोतवाली आईपीएस सर्वेश पंवार, तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक डॉ. सुधीर कुमार, औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, एसएसआई जसविंदर सिंह, देवेंद्र गौरव, बबलू गोस्वामी, देव गिरी, व्रिकांत सिंह शामिल रहे। फ़िलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त