सोनीपत में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ , 5 रंगे हाथ गिरफ्तार

सोनीपत। सोनीपत जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झज्जर जिले की टीम के साथ मिलकर सोनीपत में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ किया है। आरोपितों ने भ्रूण लिंग जांच के लिए 1.15 लाख में सौदा तय किया था। दोनों टीमों ने एटलस रोड स्थित सत्यकिरण डायग्नोस्टिक सेंटर के बाहर से 1.04 लाख रुपए के साथ एक महिला समेत पांच दलालों को गिरफ्तार किया है।

टीमों ने सभी आरोपितों को माडल टाउन चौकी पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है। सोनीपत पीनएडीटी टीम के प्रभारी डा. आदर्श शर्मा ने बताया कि झज्जर की टीम को सूचना मिली थी कि राजस्थान के गंगानगर के रहने वाले बलराम व भंवर लाल भ्रूणलिंग जांच कराते हैं। तीन दिन पहले झज्जर की ही टीम ने एक गर्भवती को डिकाय बनाकर उनके पास भेजा।

आरोपितों ने डिकाय से पहले 1.20 लाख रुपये मांगे थे, लेकिन बाद में 1.15 लाख में सौदा तय हो गया। भ्रूण लिंग जांच कराने के आरोपित डिकाय को लेकर बुधवार को सोनीपत पहुंचे थे। इसकी सूचना झज्जर की टीम ने उन्हें दी। इसी आधार पर उन्होंने टीम गठित की। झज्जर से डा. अचल त्रिपाठी की टीम भी सोनीपत पहुंची। दोनों टीमों ने दलालों का पीछा किया। दोनों दलालों ने पहले सोनीपत के वेस्ट रामनगर के रहने वाले रणबीर सिंह, मीना और गांव गुहणा के रहने वाले विकास से संपर्क किया।

विकास रणबीर सिंह का दामाद है, दोनों सोनीपत कोर्ट में वकीलों के पास मुंशी का काम करते हैं। इसके अलावा मीना शहर के जावेद हबीब ब्यूटी पार्लर में काम करती है। गंगानगर का रहने वाला बलराम मीना की बहन का दामाद है। सोनीपत में एकत्रित होने के बाद ये सभी डिकाय को पहले आस्कर अस्पताल में ले गए, जहां पर रेफरल पर्ची बनाई गई। इसके बाद वे उसे संजीवनी अस्पताल ले गए, जहां पर अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। इसके बाद वे डिकाय को लेकर एटलस रोड पर सत्यकिरण डायग्नोस्टिक सेंटर में पहुंचे।

यहां उन्होंने अल्ट्रासाउंड के लिए 2500 रुपये फीस भी जमा कराई। सेंटर में नियमों के अनुसार डिकाय का अल्ट्रासाउंड किया गया। इसके बाद आरोपितों ने डिकाय को गर्भ में लड़की बताया और राजस्थान में ले जाकर उसका गर्भपात कराने की बात कही। इसी दौरान संयुक्त टीम ने सेंटर से बाहर निकलते समय आरोपितों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले किया।

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर आदर्श ने हमें पुलिस सहायता के लिए बुलाया था उन्होंने सत्य किरण हॉस्पिटल के सामने से एक रेड की , और 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक महिला भी शामिल है गिरफ्तार आरोपी बलराम भंवरलाल राजस्थान के रहने वाले हैं और विकास रणवीर सिंह और मीना सोनीपत के रहने वाले हैं, पुलिस ने पीएनडीटी एक्ट अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 14 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC