36 लाख रुपये की नकली दवाओं की खेप की ड्रग विभाग को लगी सुराग , जांच

गोरखपुर। गोरखपुर भालोटिया मार्केट में करीब 36 लाख रुपये की नकली दवाओं की खेप पहुंचने का मामला प्रकाश में आया है। इनमें करीब 18 लाख की दवाएं मेडिकल स्टोरों पर भी पहुंच गई हैं। मामले की जानकारी जब ड्रग विभाग को हुई तो शेष बची दवाएं भालोटिया से गायब कर दी गई है। शक के आधार पर विभाग ने आठ दुकानदारों का डाटा इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है। उनका सत्यापन किया जा रहा है। तो वहीं सहायक औषधि आयुक्त एजाज अहमद ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। लखनऊ से सात जनवरी को जिन आठ लोगों के यहां दवाएं आई हैं। उन सभी का डाटा लेकर उसकी जांच शुरू कर दी गई है।

मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होगी। जल्द ही इसका पर्दाफाश किया जाएगा।  मामले की जानकारी ड्रग विभाग तक पहुंच गई। लेकिन जब तक विभाग दवाओं के बारे में पता करता उससे पहले दवाएं भालोटिया मार्केट से गायब कर दी गई। विभाग इस मामले में अब तक व्यापारी तक नहीं पहुंच पाया पाया है। ऐसे में यह दर्शा रहा है कि विभाग इस मामले में कितनी बड़ी लापरवाही कर गया है। जानकारी के मुताबिक गोरखपुर में नकली दवाओं का खेल शुरू होने की बात कही जा रही है। एक व्यापारी ने करीब 36 लाख रुपये की ब्रांडेड कंपनियों की दवाएं मंगाई। इनमें करीब 18 लाख की दवाएं एक बड़ी पार्टी ने लेकर लखनऊ भेज दिया था।

लेकिन इस बीच जो सैंपल दिखाए गए, उसके बैच नंबर भेजे गए दवाओं से मैच नहीं हुए। इस पर जांच हुई तो पता चला कि दवाएं नकली हैं। इस पर लखनऊ के व्यापारी ने सात जनवरी को सभी दवाएं वापस भेज दी। इसके बाद गोरखपुर के दो दुकानदारों (दवा मंगाने वाले व उससे दवा खरीदने वाले) के बीच रुपये को लेकर विवाद शुरू हो गया। बतादें कि नकली दवाओं तक विभाग पहुंच नहीं पाया है। लेकिन मामला पेंचीदा होने की वजह से विभाग ने जांच शुरू कर दी है। विभाग ने ट्रांसपोर्ट के जरिए यह पता कराया है कि सात जनवरी को भालोटिया के आठ दवा व्यापारियों ने लखनऊ से दवा मंगाई थी। उन सभी दुकानदारों के यहां से सात जनवरी का पूरा डाटा कब्जे में ले लिया गया है। उसमें देखा जा रहा है कि कौन-कौन सी दवाएं उस दिन व्यापारियों ने मंगाए थे। इसकी जानकारी की जा रही है।

Related Posts

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 4 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 4 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 5 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 6 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 9 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 15 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त