टीका लगने के बाद साइड इफेक्ट की नहीं होगी टेंशन

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कोरोना वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ की पहली खेप दिल्ली पहुंच भी चुकी है। 16 जनवरी से लोगों को टीका देने का काम शुरू किया जाएगा। सबसे पहले टीका हेल्थवर्कर्स को दिया जाएगा। दिल्ली में हेल्थकेयर वर्करों को कोविशील्ड वैक्सीन का डोज दिया जाएगा। इस वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने मिलकर तैयार किया है। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे की वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ पहले ही दिल्ली पहुंच गई है। हालांकि अबतक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक हेल्थवर्कर्स को सीरम इंस्टिट्यूट की ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन ही लगाई जाएगी।

बता दें कि गोयल हॉस्पिटल एंड यूरोलॉजी सेंटर के डायरेक्टर डॉ. अनिल गोयल ने बताया है कि वैक्सीनेशन के बाद साइड इफेक्ट्स की संभावना को देखते हुए सरकार ने एसओपी जारी की है। उन्होंने कहा कि हर सेंटर को बड़े टर्शरी केयर सेंटर के साथ कनेक्ट किया गया है, ताकि अगर मेजर साइड इफेक्ट्स होते हैं तो उसे तुरंत बड़े अस्पताल में रेफर किया जा सके। हालांकि डॉक्टर गोयल का कहना है कि ऐसी संभावना नहीं है। लेकिन सरकार ने एहतियात के तौर पर सारी तैयारियां की हैं और इलाज के लिए भी एसओपी दिया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगने के बाद 30 मिनट तक वॉलंटियर को सेंटर पर ही ऑब्जरेशन रूम में रखा जाएगा।

अगर इस दौरान कुछ होता है तो वहां पर ही इलाज दिया जाएगा। अगर किसी को मामूली फीवर या एलर्जी होती है तो इसके लिए कौन-सी मेडिसिन देनी है, यह भी बताया गया है। एलर्जी, फीवर, घबराहट, इंजेक्शन साइट पर दर्द होता है इसका इलाज सेंटर पर किया जाएगा। लेकिन, अगर किसी को सांस लेने जैसी दिक्कत होती है तो ऐसी स्थिति में वॉलंटियर को बड़े अस्पताल में रेफर किया जाएगा। दरअसल एलएनजेपी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि हमारे यहां वैक्सीनेशन के तीन सेंटर हैं। हर सेंटर में 9 लोगों की टीम है। इन लोगों को वैक्सीनेशन के लिए अलग से ट्रेनिंग भी दी गई है।

डॉक्टर सुरेश ने बताया कि उनके यहां वैक्सीन की डोज शनिवार की सुबह पहुंचेगी और 8 बजे से वैक्सीनेशन शुरू होगा। रोजाना एक सेंटर पर 100 लोगों को वैक्सीनेशन होगा। CoWin ऐप के जरिए हेल्थ केयर वर्कर्स को मेसेज मिलेगा। जिसमें उन्हें बताया जाएगा कि उनका वैक्सीनेशन होना है और उसकी टाइमिंग भी बताई जाएगी। वैक्सीनेशन प्रोग्राम सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा। वैक्सीनेशन सेंटर के गेट पर सुरक्षा गार्ड तैनात होगा। जो हेल्थ केयर वर्कर पहुंचेंगे उनका नाम सूची से मिलान किया जाएगा, अगर उनका नाम होगा तभी उन्हें सेंटर में जाने दिया जाएगा।

 

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त