दिल्ली में सरकारी अस्पतालों में सर्जरी और ओपीडी सेवाएं दोबारा से शुरू

नई दिल्ली। आम आदमी के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली सरकार के अधीन सभी अस्पतालों में सर्जरी के साथ-साथ ओपीडी सेवाएं दोबारा से शुरू करने का ऐलान किया है। हेल्थ डिपार्टमेंट ने इसको लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। बता दें कि पिछले साल मार्च के आखिरी हफ्ते में एलएनजेपी अस्पताल को कोविड अस्पताल में परिवर्तित कर दिया गया था। इसके बाद अस्पताल में ऑपरेशन समेत कई अन्य सेवाएं बंद हो गई थी।

दिल्ली सरकार के इस आदेश के बाद गंभीर रोगों से ग्रस्त मरीज अपना इलाज अब दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में आसानी से करा सकेंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक दिल्ली सरकार ने कहा है कि राजधानी दिल्ली में कोविड के मामलों की घटती संख्या को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद कोरोना वायररस के इलाज के लिए तय किए गए दिल्ली सरकार के सबसे बड़े हॉस्पिटल लोक नायक अस्पताल में भी ओपीडी सेवाएं फिर से पूरी तरह से बहाल हो जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली सरकार का यह आदेश दिल्ली सरकार के द्वारा संचालित किए जा रहे सभी अस्पताल, सोसायटी और ट्रस्ट के अस्पताल पर भी लागू होगा। दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद सर्जरी, ओपीडी और अन्य मेडिकल सुविधाएं पहले की तरह सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगी।

  • Related Posts

    अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

    नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

    लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

    रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

    • By Desk
    • November 19, 2026
    • 7 views
    अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

    लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 19, 2026
    • 7 views
    लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

    नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

    • By Desk
    • November 19, 2026
    • 6 views
    नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

    गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

    • By Desk
    • November 19, 2026
    • 9 views
    गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

    ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 19, 2026
    • 9 views
    ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

    कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

    • By Desk
    • November 18, 2026
    • 18 views
    कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी