डिप्टी सिविल सर्जन की जांच में दोषी मिले 3 कर्मचारी

जींद। हरियाणा के जींद जिले में सरकारी एंबुलेंस के दुरुपयोग करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बतादें कि डिप्टी सिविल सर्जन की जांच में 3 कर्मचारी दोषी मिले है। दरअसल सरकारी एंबुलेंस के दुरुपयोग करने के मामले में रेफरल ट्रासंपोर्ट सेवा के 3 कर्मचारियों पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है। इन कर्मचारियों में एक एंबुलेंस चालक, ईएमटी व कंट्रोल रूम का ऑपरेटर शामिल है। सरकारी एंबुलेंस का दुरुपयोग करने के मामले की जांच कर रहे रेफरल ट्रांसपोर्ट डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. राजेश भोला की जांच में तीनों कर्मचारी दोषी पाए गए हैं। दरअसल सिविल सर्जन –  डाॅ. मंजीत सिंह ने बताया कि मैंने जांच रिपोर्ट को देखा नहीं है।

यदि इसमें किसी भी कर्मचारी की लापरवाही मिली तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान तीनों कर्मचारी एंबुलेंस के कई घंटों तक जिले में वापस न लौटने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर डिप्टी सिविल सर्जन ने सीएमओ को जांच रिपोर्ट सौंपकर तीनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है। अब जल्द ही सिविल सर्जन मामले संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई कर सकते हैं। तो वहीं रेफरल ट्रांसपोर्ट डिप्टी सिविल सर्जन – डाॅ. राजेश भोला ने बताया कि एंबुलेंस मामले की जांच कर मैंने रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंप दी है।

जांच में सामने आया है कि इसमें 3 कर्मचारियों की मिलीभगत है और करीब 11 घंटे बाद एंबुलेंस रोहतक से वाया गोहाना होकर जींद लौटी है। मामले के अनुसार 17 जनवरी दोपहर को 12 बजकर 45 मिनट पर सिविल अस्पताल से सरकारी एंबुलेंस एक रेफर मरीज को पीजीआई रोहतक लेकर गई थी। इसके बाद दोपहर को 2 बजकर 10 मिनट पर एंबुलेंस ने रेफर मरीज को पीजीआई रोहतक छोड़ दिया। नियमानुसार 2 घंटे के अंदर एंबुलेंस वापस सिविल अस्पताल आनी चाहिए थी लेकिन यह रात को 11 बजकर 10 मिनट पर वापस सिविल अस्पताल जींद लौटी।

निजी काम में प्रयोग की गई एंबुलेंस : रेफरल ट्रांसपोर्ट के डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. राजेश भोला ने जब इस मामले की जांच की तो सामने आया कि एंबुलेंस को निजी काम में प्रयोग किया गया। इतना ही नहीं जब जीपीएस सिस्टम को चेक किया गया तो एंबुलेंस की रोहतक से वापसी वाया गोहाना होकर जींद हुई। जो कि निर्धारित रूट नहीं है। डिप्टी सिविल सर्जन ने मामले में एंबुलेंस चालक से लेकर ईएमटी व कंट्रोल रूम के ऑपरेटर की मिलीभगत होना बताया है।

Related Posts

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

नई दिल्ली। नशीली दवा की अवैध सप्लाई के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार…

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

नई दिल्ली। वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा सामने आया है। अमेरिका के एफडीए ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है। डायबिटीज और मोटापा कम करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 9 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 9 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की