डुप्लीकेट प्रॉडक्ट बेचने के चलते Amazon के खिलाफ आयुर्वेदिक दवा कंपनी ने दर्ज कराई FIR

गुड़गांव। आज बहुत से लोग शॉपिंग सहित अपने लगभग सभी काम डिजिटल माध्यम से करते है। यह लोग शौपिंग के लिए बहुचर्चित ई-कॉमर्स साईट Amazon का इस्तेमाल करते है। वहीं, अब Amazon के ऊपर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है क्योंकि, एक आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण करने वाली एक कंपनी के मालिक ने गुड़गांव में अमेजन पर केस दर्ज कराया है। भोपाल में तैयार हो रहा आयुर्वेदिक दवाओं का डुप्लीकेट माल। जिसको लेकर आयुर्वेदिक दवा कंपनी ने अमेजन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

दरअसल आयुर्वेदिक दवा कंपनी ने आरोप लगाया है कि उसकी कंपनी की डुप्लीकेट माल तैयार करवाया जा रहा है। जिसको लेकर आयुर्वेदिक दवा कंपनी ने अमेजन पर केस दर्ज करवाया है। दरअसल आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण करने वाली एक कंपनी के मालिक ने गुड़गांव में अमेजन पर केस दर्ज कराया है। कंपनी का आरोप है कि अमेजन उसकी कंपनी के डुप्लीकेट उत्पादों को अपनी साइट पर बेच रही है। शिकायतकर्ता देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार अमेजन से संपर्क किया और डुप्लिकेट प्रोडक्ट्स के बारे में सचेत किया। लेकिन बार-बार मेल करने के बावजूद, उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं उन्होंने मेरे मेल का जवाब भी नहीं दिया। उन्होंने दावा किया कि डुप्लीकेट उत्पादों के कारण उन्हें 5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

सिंह की शिकायत के बाद, अमेजन के खिलाफ IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 63 (कॉपीराइट उल्लंघन) के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस कमिश्नर के के राव के अनुसार भोपाल में नकली उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है। अमेजन इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “हमारे ग्राहक उम्मीद करते हैं कि जब वे अमेजन के माध्यम से खरीदारी करेंगे तो उन्हें सही और ओरिजिनल प्रोडक्ट मिलेंगे। अमेजन नकली प्रोडक्ट उत्पादों की बिक्री पर सख्ती से प्रतिबंध लगाता है।

हम नकली उत्पाद के किसी भी दावे की पूरी तरह से जांच करते हैं। जिसमें आइटम को हटाना और उसके खिलाफ उचित के रूप में कानूनी कार्रवाई करना शामिल है। ”अमेजन का मार्केट केप 1,236.91 लाख करोड़ रुपए (16.96 लाख करोड़ डॉलर) का है। अमेजन देश का दूसरा सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म है। इसका कुल मार्केट शेयर 31% का है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक