होलसेल का लाइसेंस लेकर फुटकर दवा बिक्री पर कई मेडिकल स्टोरों को मिला नोटिस

बलिया। होलसेल का लाइसेंस लेकर कई मेडिकल स्टोर फुटकर दवाओं की बिक्री करते हुए पकड़े गए है। जिसको लेकर अधिकारी भड़क गए और एक साथ कई मेडिकल स्टोरों को नोटिस भेज दिया। बता दें कि औषधि निरीक्षक मोहित कुमार दीप ने रेवती और रानीगंज के मेडिकल स्टोरों की जांच की। इस दौरान कई मेडिकल स्टोरों को नोटिस भी दिया गया। श्री दीप पहले रेवती अस्पताल के गेट पर चल रहे मनीष मेडिकल स्टोर पर पहुंचे।

वहां कागजातों की जांच के बाद दो दवाओं के नमूने लिए गए। इसके बाद वे दिलीप मेडिकल, दीपक मेडिकल व केजीएन मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। इन दुकानों पर फार्मासिस्ट मौजूद नहीं था जिस पर उन्होंने तीनों दुकानदारों को नोटिस जारी की। यहां से वे रानीगंज बाजार पहुंचे। ओम ड्रग सेंटर पर जांच की जिसमें पता चला कि इनका लाइसेंस होलसेल का है और इस दुकान से फुटकर की बिक्री होती है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए दुकान को बंद करने और शीघ्र ही फुटकर का लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए।

इस दुकान से चार दवाओं के नमूने लिए गए। लाल मेडिकल स्टोर पर जांच में फार्मासिस्ट उपलब्ध नहीं मिलने पर दुकानदार को नोटिस दी गई। श्री दीप ने बताया कि निर्धारित अवधि के अंदर नोटिस का जवाब नहीं देने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के समय वरिष्ठ लिपिक रवि शंकर पांडेय भी रहे।

 

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 5 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 5 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 16 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस