निजी अस्पतालों में छापेमारी, सरकारी दवा के साथ मवेशी की सूई बरामद

मुजफ्फरपुर। उच्च न्यायालय एवं स्वास्थ्य सचिव के आदेश पर सरैया बाजार सहित क्षेत्र के निजी अस्पतालों में छापेमारी की गई। छापेमारी देख नर्सिंग होम संचालक फरार हो गए। वहीं, एक नर्सिंग होम संचालक छापेमारी के दौरान मौजूद रहा। एक अस्पताल से सरकारी सप्लाई दवा बरामद हुई। वहीं, दूसरे अस्पताल से मवेशियों को दी जाने वाली सूई बरामद हुई। छापामार दल का नेतृत्व कर रहे डॉ. कन्हैया प्रकाश ने बताया कि सभी अस्पताल संचालकों को पत्र जारी किया जा रहा है कि दो दिनों के अंदर सात बिंदुओं पर अपना स्पष्टीकरण दें।

अन्यथा उनके विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फायर एनओसी, प्रदूषण, अस्पताल में काम कर रहे डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी का प्रमाण पत्र, अस्पताल का निबंधन पत्र, दवा दुकान का निबंधन पत्र, फॉर्माकोलॉजी का प्रमाण पत्र एवं वेस्ट मैनेजमेंट पर स्पष्टीकरण की माग करते हुए पत्र जारी किया गया है। सरैया के जीवनदायनी अस्पताल के संबंध में बताया कि यह अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से अनुमति प्राप्त है। निरीक्षण में यहां सबकुछ सही पाया गया। मानव अस्पताल में मवेशी का इंजेक्शन एवं सरकारी सप्लाई दवा बरामद होने के संदर्भ में बताया कि रिपोर्ट सिविल सर्जन को दी जाएगी।

वहीं, टीम के एक सदस्य ने कहा कि आदमी के अस्पताल से मवेशी का इंजेक्शन बरामद हुआ। उस अस्पताल को सील कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई होना चाहिए, लेकिन आगे देखिए क्या होता है। सतीश ठाकुर ने बताया कि अवैध नìसग होम के खिलाफ दो माह पूर्व शिकायत की गई थी जिसके आधार पर सरैया में निजी नìसग होम की जांच की गई। लेकिन, कार्रवाई संतोषजनक नहीं है।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 14 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार