भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा के साथ एक गिरफ्तार

जींद। भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई है। दरअसल डिटेक्टिव स्टाफ जींद की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक पटियाला चौक पर प्रतिबंधित नशीली दवाइयां लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर उचाना की तरफ से आने वाले लोगों की जांच शुरू कर दी थी। उसी दौरान टीम ने एक स्कूटी सवार युवक को संदेह के आधार पर रुकवा कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक बैग बरामद हुआ था। पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बैग की तलाशी ली तो बैग में से 2 डिब्बे कैरीसोमा टेबलेट मिले।

दोनों डिब्बों में 250-250 टेबलेट कुल 500 टेबलेट मिली थी। 3 डिब्बे एलपैक्स 0.5 मिले थे। 2 डिब्बों में 600-600 टेबलेट और एक डिब्बे में 540 टेबलेट समेत कुल 1740 टेबलेट बरामद हुई थी। इसके अलावा 48 बोतल विनकीरेक्स 100 एमएल बरामद हुई थी। पुलिस ने इस पर आरोपी कोथ कलां निवासी अजय के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया था। बता दें कि प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई हिसार जिला का कोथ कलां निवासी अजय डबवाली से लेकर आया था। पटियाला चौक पर इनकी डिलीवरी किसी और को करनी थी।

यह खुलासा प्रतिबंधित दवाओं के साथ पकड़े गए अजय ने पुलिस पूछताछ में किया है। हालांकि अभी तक आरोपी ने यह नहीं बताया है कि यह डिलीवरी किसको करनी थी। पूछताछ में सिर्फ इतना बताया कि डबवाली में जिस सप्लायर से अजय प्रतिबंधित दवा लेकर आया था। उसके द्वारा ही बताया गया था पटियाला चौक पर एक व्यक्ति उससे दवा लेने आएगा लेकिन जब तक कोई डिलीवरी लेने आता उससे पहले ही डिटेक्टिव स्टॉफ ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी अजय को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रतिबंधित दवा के सप्लाई करने के इस गोरखधंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं पुलिस इसकी पूछताछ में लगी हुई है।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 12 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 12 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 21 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 20 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए