देश में पहली बार आयुर्वेदिक दवाओं का एनिमल ट्रायल, आयुर्वेदिक कॉलेज में बनेगी दवा

पटना। देश में पहली बार जानवरों पर आयुर्वेदिक दवाओं का प्रयोग किया जाएगा। ऐसा पटना में होगा। जानलेवा बीमारियों की औषधि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में तैयार की जाएगी और इसका जानवरों पर प्रयोग बिहार एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी द्वारा किया जाएगा। देश में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब MOU प्रोटोकॉल के साथ इंसानों की आयुर्वेदिक दवाओं का जानवरों पर प्रयोग कर इसका असर जांचा जाएगा। फिर इंसानों पर इस दवा का प्रयोग होगा।

आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर दिनेश्वर प्रसाद का कहना है कि जानवरों के दूध में दवा के असर की बात आती है। हम इस पर भी शोध करेंगे कि किस तरह से जानवरों को दी जाने वाली दवाओं का असर यानी साइड इफेक्ट दूध में आने से रोका जा सके। इस दिशा में भी काम किया जाएगा। MOU में इस पर भी चर्चा हुई है। डॉ. दिनेश्वर प्रसाद का कहना है कि MOU साइन हो गया है। अब खतरनाक बीमारियों पर शोधकर दवा का निर्माण करना आसान हो जाएगा।

एनिमल ट्रायल के लिए बिहार एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी से करार हो गया है। एलोपैथ में ऐसा होता है लेकिन आयुर्वेद में नहीं है। इसके लिए अभी तक कोई प्रोटोकॉल नहीं बना था। ऐसा पहली बार हो रहा है जब प्रोटोकॉल बनाकर दवाओं का प्रयोग जानवरों पर किया जाएगा। दोनों तरफ से डिस्कशन कर यह काम होगा। इसमें दोतरफा संवाद से काम आसान होगा। एक दूसरे की थेसिस पर एक दूसरे के कोगाइड होंगे। दोनों मिलकर रिसर्च करेंगे।

आयुर्वेदिक कॉलेज का कहना है कि प्रयोग नहीं हो पाने के कारण ही औषधि का निर्माण नहीं हो पा रहा था। इस दिशा में काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था। काफी प्रयास के बाद अब MOU साइन हुआ है जिससे दो संस्थान मिलकर शाेध और प्रयोग करेंगे। यह प्रदेश के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए बड़ी बात होगी। राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश्वर प्रसाद का कहना है कि ऐसा देश में पहली बार होने जा रहा है।

जब प्रोटोकॉल के तहत दवाओं का प्रयोग जानवरों पर होगा। डॉ. दिनेश्वर प्रसाद का कहना है कि देश में आज भी जड़ी बूटी से जानवरों का इलाज हो रहा है। कई गंभीर बीमारियां भी पशुपालक जड़ी बूटी से ठीक कर रहे हैं। जानवरों पर इसका बड़ा असर देखने को मिला है लेकिन इसका कोई क्लीनिकल डेटा नहीं है। अब ऐसे में दवाएं आयुर्वेदिक कॉलेज में बनेगी और दोनों संस्थानों की तरफ से प्रयोग किया जाएगा।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी