अवैध रूप से चल रही दवा दुकानों पर ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने मारा छापा, 45 प्रकार की दवाएं जब्त

छपरा। अब बिना लाइसेंस व फिजिशियन सैंपल की दवा बेचने वाले को खैर नहीं है । औषधि विभाग वैसे दुकानदारों पर नजर रख रही है जो बिना लाइसेंस के छोटे-छोटे बाजारों पर दवा की दुकानें चला रहे हैं। गुरुवार को जिला औषधि सहायक नियंत्रण सरिता कुमारी के निर्देश पर औषधि विभाग के निरीक्षकों की एक टीम ने नगरा बाजार में चल रही शिवम मेडिकल हॉल में छापेमारी की जिसमें दवा दुकानदार से लाइसेंस की मांग की गई।

दुकानदार ने लाइसेंस को नहीं दिखाया। उसके बाद औषधि विभाग के निरीक्षकों को और शंका बढ़ गई। जांच में दवा दुकान बिना लाइसेंस की निकली जो अवैध रूप से चल रही थी। दवा दुकान से कुल 45 प्रकार की दवा को टीम ने जब्त किया। जब्त की गई दवा की कीमत 52 हजार रुपये बताई गई है। कुछ संदिग्ध दवाओं को भी सील किया गया है जिसे जांच के किये भेजा जाएगा। नगरा थाना में संचालक धनंजय कुमार नगरा के टोला के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा दी गयी है व आगे की कार्रवाई जारी है।

जांच टीम में ड्रग इंस्पेक्टर शशि भूषण कुमार व अभय शंकर शामिल थे। टीम के द्वारा बताया गया कि अवैध रूप से चल रही दवा दुकान के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। जिला प्रशासन की ओर से भी बिना लाइसेंस की दवा दुकान चलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश मिला है। उधर नगरा में हुई करवाई से बिना लाइसेंस के दवा दुकान चलाने वालों में हड़कंप मच गया है।

Related Posts

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

बठिंडा (पंजाब)। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील किया है। दवा बिक्री लाइसेंस को भी सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन…

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 10 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 14 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 13 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी