नशे का बड़ा कारोबार : सरहदी जिले में तोड़ी जा रही नशे की सप्लाई लाइन

फाजिल्का (पंजाब )। नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रह है या यूं कहे कि नशीली गोलियों की तस्करी बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ फाजिल्का के सरहदी गाव सटे होने के चलते हमेशा से ही यहा नशा तस्करी का अंदेशा बना रहा है। लेकिन पुलिस नशा तस्करों की हर कोशिश को नाकाम करने के लिए ठोस से ठोस कदम उठा रही है।

एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि नशे की दलदल में फंसे युवाओं को जागरूक करने में डेपो मुहिम सहायक साबित हो रही है। डेपो मुहिम के तहत टीमें गावों में सेमिनार लगा लोगों को नशे के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक कर रही हैं। साथ ही लोगों से अपील कर रही है कि नशे की दलदल में फंसें युवाओं को बाहर निकालने के लिए उन्हें ओट सेंटरों तक लाया जाए।

पुलिस की ओर से न केवल नशे की रिकवरी की जा रही है। बल्कि बड़े तस्करों की गिरफ्तारी कर उनकी प्रापर्टी की जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा पुलिस एनजीओ व लोगों के सहयोग से समय-समय पर कैंप लगाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक भी कर रही है और नशा करने वाले युवाओं को ओट सेंटरों में भर्ती करवा उन्हें फिर से समाज की मुख्य धारा के साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है। एसएसपी हरजीत सिंह ने दैनिक जागरण को दिए साक्षात्कार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत