अवैध रूप से रेमडेसिविर की दवा बेचता पकड़ा गया युवक,12 शीशियां भी जब्त

मुंबई। मुंबई में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है और उसके पास से कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार में इस्तेमाल होने वाली अहम दवा रेमडेसिविर की 12 शीशियां बरामद की हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा ने सरफराज हुसैन को बृहस्पतिवार शाम को अंधेरी (पूर्व) से पकड़ा और उसके पास से इंजेक्शन बरामद किए। अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि एक शख्स संक्रमण रोधी दवा को अवैध रूप से बेचने की कोशिश कर रहा है जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान अपराध शाखा को उसके पास से रेमडेसिविर की कम से कम 12 शीशियां मिली। अभी यह पता नहीं चला है कि वह किसे ये शीशियां बेचने जा रहा था। महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले बेतहाशा बढ़ने के साथ ही रेमडेसिविर इंजेक्शनों की मांग बढ़ गई है। महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को रेमडेसिविर की कीमत प्रति शीशी 1,100 से 1,400 रुपये तय की और इसकी जमाखोरी तथा काला बाजारी के खिलाफ चेतावनी दी है।

Related Posts

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

मोतिहारी (बिहार)। ‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी गई है। दिखने में बिल्कुल दवा जैसी, लेकिन अंदर मौत का सामान! भारत-नेपाल सीमा के महुआवा थाना की पुलिस ने ऐसी जहरीली खेप…

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

नई दिल्ली। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा रहेगा। यह व्यक्तव्य दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया है। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीजों को दवाएं भी मुफ्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त