चेकिंग के दौरान कोसी पुलिस ने पकड़े 1 हजार नशे के इंजेक्शन, एक गिरफ्तार

मथुरा। कार से प्रतिबंधित इंजेक्शन ले जा रहे नशे के सौदागर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार से एक हजार नशे के इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। कोसी से नशे की यह खेप खरीदी गई थी। इस खेप को पलवल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

चेकिंग के दौरान थाना कोसीकला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि एक कार में नशे की खेप पलवल हरियाणा की तरफ ले जाई जा रही रही है। सूचना मिलने पर पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने बस स्टैंड की तरफ से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया तो चालक कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर कार को रोककर कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान कार से गत्ते की एक पेटी बरामद हुई। पेटी के अंदर एक हजार प्रतिबंधित इंजेक्शन रखे हुए थे। प्रतिबंधित इंजेक्शन के नाम पैनटाजोसिन है। पकड़े गए कार सवार आरोपी ने अपना नाम कृष्णा पुत्र अमर चंद निवासी रिडिका रोड, हथीन, पलवल बताया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि आरोपी ने कोसी के एक मेडिकल स्टोर से नशे की यह खेप खरीदी थी। जिसे पलवल ले जाया जा रहा था। आरोपी काफी समय से नशे के धंधे से जुड़ा है। पता चला है कि आरोपी कई जगहों पर भी नशे की सप्लाई करता है। इस गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर को भी मामले के जानकारी दी गई है।

  • Related Posts

    एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

    मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

    लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

    गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

    • By Desk
    • November 29, 2026
    • 3 views
    एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

    लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 29, 2026
    • 4 views
    लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

    प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

    • By Desk
    • November 29, 2026
    • 4 views
    प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 14 views
    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 13 views
    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 15 views
    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती