फाइज़र से भारत को मिल सकती है 5 करोड़ वैक्सीन, सरकार से चल रही है बातचीत: रिपोर्ट

नई दिल्ली. कोरोना की वैक्सीन (Covid-19) को लेकर देशभर में इन दिनों किल्लत है. वैक्सीन की जरूरत को देखते हुए कई राज्यों ने अपने-अपने ग्लोबल टेंडर भी निकाले हैं. इस बीच खबर है कि अमेरिका की फार्मा कपंनी फाइजर (Pfizer) की वैक्सीन भी भारत को जल्द मिलने वाली. डील को लेकर भारत सरकार से कंपनी की बातचीत चल रही है. उम्मीद की जा रही है कि साल की तीसरी तिमाही में भारत को फाइज़र वैक्सीन की 5 करोड़ डोज़ मिल जाएगी.

अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सरकार के बड़े अधिकारियों की फाइज़र से कई दौर की बातचीत हो चुकी है. अखबार ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि बातचीत आखिरी दौर में पहुंच गई है. इस साल जनवरी में फाइजर की सरकार से इसलिए बातचीत अटक गई थी कि क्योंकि कंपनी वैक्सीन से होने वाले साइडइफेक्ट के लिए हर्जाना देने के लिए तैयार नहीं थी. लेकिन अब कहा जा रहा है कि इस मुद्दे पर भी दोनों पक्षों में कुछ सहमति बनी है.

कई कंपनियों से चल रही है बातचीत

पिछले दिनों भारत की कोविड-19 टास्क फोर्स के प्रमुख डॉक्टर वीके पॉल ने कहा था भारत ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों के साथ संपर्क किया है और अगस्त-दिसंबर के बीच वैक्सीन उपलब्धता को लेकर जानकारी मांगी है. उन्होंने कहा ‘इस दौरान भारत के लिए 216 करोड़ डोज उपलब्ध हो जाएंगे. हम जैसे आगे बढ़ेंगे सभी के लिए वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी.’ उन्होंने कहा कि सरकार ने ‘औपचारिक’ रूप से फाइजर, मॉडर्ना और जे एंड जे से संपर्क साधा है. साथ ही भारत ने इनकी अलग-अलग तरीकों से सहयोग करने की भी बात कही है.

बेहद असरदार है वैक्सीन

बता दें कि इस वक्त दुनियाभर में फाइजर की वैक्सीन की चर्चा है. कहा जा रहा है कि कोरोना से लड़ने के लिए ये वैक्सीन सबसे ज्यादा प्रभावी है. बुधवार को यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (EMA) ने कहा था कि mRNA तकनीक पर आधारित ये वैक्सीन महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट पर प्रभावी है. WHO ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि भारत में मिला B1617 SARS-CoV-2 वेरिएंट चिंता बढ़ा रहा है.  WHO का मानना है कि इस वेरिएंट से संक्रमण तेजी से फैलता है.

  • Related Posts

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 4 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 5 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 3 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 4 views
    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 6 views
    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 18 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई