जीवन रक्षक दवाओं के दामों में 15 फीसदी तक बढ़ोतरी, मरीजों की जेब पर बढ़ा भार

हापुड़। कोरोना काल में एक तरफ लोग इस महामारी से जूझ रहे है। तो वहीँ दूसरी तरफ दवाओं के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहें है। अब इसी कड़ी में जीवन रक्षक दवाओं के दामों में 10 फीसदी तक बढ़ोत्तरी से मरीजों की जेब पर भार बढ़ गया है। सांस, हृदय, शुगर के मरीजों का इलाज भी महंगा हो गया है। इसके अलावा एंटीबायोटिक, बुखार, दर्द निवारक दवाओं पर भी महंगाई की मार पड़ी है। कोरोना महामारी में महंगे उपचार के बाद अब दवाओं के दामों में आए उछाल से मरीजों का हाल बेहाल है। आलम यह है कि कोरोना महामारी में संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद पोस्ट कोविड से जूझ रहे मरीजों की महंगी दवाओं से जेब ढीली हो रही है।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महासचिव- विकास गर्ग के अनुसार पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से कच्चे माल के दाम भी काफी महंगे हो गए हैं। जिसका असर दवाओं पर भी पड़ रहा है। कच्चा माल महंगा होने के कारण ही दवाओं के दामों में उछाल आ रहा है। दवा कारोबारी- अमित कुमार गोयल ने बताया कि दवा कंपनियों ने ही दवाओं के दामों में इजाफा किया है। उन्हें पीछे से जिस दाम पर दवाएं मिल रही हैं, आगे उसी हिसाब से बिक्री की जा रही है। दवाओं की कीमतों में 10 फीसदी तक बढ़ोत्तरी हुई है।

पेट्रोल, डीजल में लगातार बढ़ोत्तरी से कच्चे माल के दाम आसमान छू रहे हैं। जिसका असर दवाओं के दामों पर भी पड़ रहा है। हृदय, सांस, गर्भावस्था संबंधी बीमारियों के अलावा एंटीबायोटिक दवाओं की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है। कई जीवनरक्षक दवाएं ऐसी हैं, जिन्हें मरीजों को लंबे समय तक खाना पड़ता है। उनके भी दाम बढ़े हैं। दवाओं के रोजाना दाम बढ़ने से मरीजों के साथ दवा विक्रेता भी परेशान हैं।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 13 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 17 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए