सावधान: फिर सक्रिय हुए फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर, मेडिकल स्टोर संचालकों से कर रहे वसूली

बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र में एक महिला समेत तीन युवकों ने खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर मेडिकल स्टोर संचालकों से रुपए वसूल लिए हैं। विजय पटेल के मेडिकल स्टोर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अवैध वसूली की पूरी घटना उनके कैमरे में कैद हो गई है। गांव के दूसरे व्यापारियों ने भी उन्हें वसूली की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें ठगे जाने की आशंका हुई। व्यापारियों ने दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पदाधिकारियों ने उन्हें मामले की शिकायत थाने में करने कहा।

दरअसल व्यवसायियों की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है। घटना शुक्रवार शाम की है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के अमलडीहा निवासी विजय कुमार पटेल जोंधरा में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। शुक्रवार की वे अपने मेडिकल स्टोर में बैठे थे। इसी बीच उनकी दुकान के सामने टाटा सफारी कार आकर स्र्की। कार से महिला समेत तीन लोग उतरे। महिला और उसके साथ आए दो युवकों ने खुद को ड्रग विभाग का अधिकारी बताया। उन्होंने दुकान में घुसकर दवाओं को देखना शुरू कर दिया। इसके बाद जांच का बहाना करते हुए व्यवसायी को धमकाने लगे। इससे व्यापारी सहम गए। इसके बाद तीनों ने कार्रवाई रोकने के नाम पर स्र्पयांे की मांग की।

इस पर व्यवसायी ने उन्हें तीन हजार स्र्पये दे दिए। इसके बाद महिला और उसके साथी गांव के ही निषाद मेडिकल स्टोर के संचालक सखाराम निषाद और सौरभ मेडिकल के संचालक सौरभ प्रजापति से तीन-तीन हजार स्र्पये वसूल लिए। व्यापारियों ने इसकी जानकारी दवा व्यापारी संघ के पदाधिकारियों को दी। इसके बाद शनिवार को इसकी शिकायत पचपेड़ी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 29 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी