नशीली दवाएं बेचने के मामले पर ड्रग विभाग का बड़ा बयान, मेडिकल स्टोर संचालक चाहें तो नहीं बिक सकती प्रतिबंधित दवाएं

कानपुर। शहर में कई मेडिकल स्टोर संचालक धड़ल्ले से शेड्यूल एच यानी नारकोटिक्स की दवाएं बेच रहे हैं। कल कानपूर के एक केमिस्ट पर कार्रवाई के बाद दर्ज विभाग का बड़ा बयान सामने है। उनका कहना है कि मेडिकल स्टोर संचालक और औषधि विभाग की सांठगांठ से नशे की दवाएं बिक रही हैं। इन दवाओं को बिना डाक्टर के पर्चे पर बेचा ही नहीं जा सकता है। इनकी बिक्री करने वाले संचालकों को अलग रजिस्टर रखना होता है, जिसमें मरीज का नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज किया जाता है। हर माह उसकी सूचना खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को देनी होती है। अगर मेडिकल स्टोर संचालक चाह लें तो नशे की एक गोली भी नहीं बिक सकती है।

नशीली दवाएं बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस : बिना डाक्टर के पर्चे के नशीली दवाएं बेचने वाले सुजातगंज स्थित ओम मेडिकल स्टोर को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर संदेश मौर्या ने बंद करा दिया है। स्टोर के संचालक श्याम नगर निवासी ईश्वर प्रसाद द्विवेदी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उसे अपना पक्ष रखने के लिए तीन दिन का समय मिला है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर स्टोर संचालक का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। संदेश मौर्या ने बताया कि मेडिकल स्टोर में बिना पर्चे के शेड्यूल एच की दवाएं बेची जा रहीं थीं। पुलिस ने भारी मात्रा में नारकोटिक्स की दवाएं बरामद की हैं।

  • Related Posts

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 6 views
    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 6 views
    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 7 views
    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 6 views
    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 7 views
    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 16 views
    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए